Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बवंडर वारियर्स ने वंदे मातरम इलेविन को हराया बवंडर वारियर्स ने वंदे मातरम इलेविन को हराया

बवंडर वारियर्स ने वंदे मातरम इलेविन को हराया

ghaziabad news दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे दूसरे दीवान टी 20 क्रिकेट टूनार्मेंट में बवंडर वारियर्स का लीग मैच में वंदे मातरम इलेविन के साथ मुकाबला खेला गया। मैच को बवंडर वारियर्स ने आसानी से 8 विकेट से जीत लिया। टॉस जीतकर वंदेमातरम इलेविन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम का यह निर्णय सही साबित नहीं हुआ और टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई व 18 ओवर में महज 116 रन पर आउट हो गई। अमित जोशी 30 व जगदीश बोरा 26 रन ही कुछ देर विकेट पर टिक पाए।
बवंडर वारियर्स के चित्रगुप्त सतीश ने 3 व कपिल नागर ने 2 विकेट लिए। 117 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बवंडर वारियर्स ने पहले ओवर से ही आक्रामक खेल दिखाया। टीम ने 9 ओवर में ही 2 विकेट पर 118 रन बनाकर मैच में 8 विकेट से आसान जीत दर्ज की। अचिंत्य सिंह ने 22 गेंद पर नाबाद 58 रन आक्रामक पारी की पारी खेली। राजकुमार बिश्नोई ने 33 रन का योगदान दिया। मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार अचिंत्य सिंह को दिया गया।

यहां से शेयर करें