Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Sanjay donated: संजय दत्त ने किया पिंड दान Sanjay donated: संजय दत्त ने किया पिंड दान

Sanjay donated: संजय दत्त ने पिता और मां की आत्मा की शांति के लिए किया पिंड दान

Sanjay donated:  बॉलीवुड के ‘संजू बाबा’ यानी एक्टर संजय दत्त ने अपने पिता सुनील दत्त और मां नरगिस दत्त की आत्मा की शांति के लिए गया के विष्णुपद मंदिर में पिंडदान किया है। इसी बीच संजय दत्त का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में संजय दत्त ये रस्म निभाते नजर आ रहे हैं। उनके पिता यानी सुनील दत्त ने भी इसी स्थान पर अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान किया था।

Sanjay donated:

संजय दत्त के पिता अभिनेता सुनील दत्त का निधन 25 मई, 2005 को और मां अभिनेत्री नरगिस दत्त का 3 मई, 1981 को निधन हो गया था। सुनील दत्त और नरगिस दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। संजय दत्त गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे गया के विष्णुपद मंदिर पहुंचे। उनके मंदिर पहुंचने से पहले ही इस श्राद्ध कर्म की तैयारी कर ली गई थी।

संजय दत्त ने विष्णुपद परिसर स्थित हनुमान मंदिर में अपने माता-पिता और पूर्वजों के लिए हिंदू धर्म का यह महत्वपूर्ण अनुष्ठान किया। समारोह के दौरान संजय दत्त भारतीय परिधान में नजर आए। सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर अभिनेता संजय दत्त ने रस्म पूरी की। इस बीच गया में कड़ी सुरक्षा तैनात की गयी।

हिंदू धर्म में पिंडदान की रस्म का बहुत महत्व है। गया में हर साल आश्विन माह में पितृपक्ष मेला लगता है। इस दौरान देश भर से श्रद्धालु गया आकर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान अनुष्ठान करते हैं।

Sanjay donated:

यहां से शेयर करें