Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ई रिक्शा..., बाजारों में जाम.. और परेशान होते लोग   ई रिक्शा..., बाजारों में जाम.. और परेशान होते लोग  

ई रिक्शा…, बाजारों में जाम.. और परेशान होते लोग  

shikohabad news :  ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से नगर में जाम की समस्या पैदा हो रही है। विभिन्न गलियों में से निकलकर ये ई रिक्शा चालक जाम लगा देते है। इसी शहरवासियों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। इनका समाधान ट्रैफिक पुलिस नहीं करा पा रही है। शिकोहाबाद नगर में सैकड़ों की  तादाद में ई रिक्शा देखे जा सकते है। स्थिति यह है कि हाईवे से लेकर गलियों तक में इनकी धमक देखी जा रही है। भले ही एटा तिराहा चौराहा से लेकर तहसील तिराहा की तरफ इनकी एंट्री नहीं करने का नियम हो, लेकिन गलियों से होकर यह बाजार में आसानी से प्रवेश कर जाते हैं। इसी कारण वह जाम का कारण बन जाते है। हालात यह हैं कि कटरा बाजार, पक्का तालाब के साथ ही साथ अन्य बाजारों तक में जाम लगा दिखाई देता है । इस कारण लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। इन ई रिक्शा चालकों की मनमानी के चलते कभी कभी तो दुर्घटना भी हो रही है, लेकिन इन पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है । और ये धड़ल्ले से बाजारों में जाम की स्थिति पैदा करने में सफल हो रहे है ।
यहां से शेयर करें