Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी पकड़े पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी पकड़े

पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी पकड़े

muradnagar news  जिले की स्वाट टीम और थाना मुरादनगर पुलिस ने पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुई लूट की घटना में तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया और घटना में इस्तेमाल ट्रक को बरामद किया गया है।
डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि 20 अगस्त को थाना मुरादनगर पर पीड़ित ड्राइवर महेश कुमार दुबे ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 19 अगस्त की रात को वह पटेल नगर गाजियाबाद से परचून के सामान से भरे ट्रक को लेकर पेरीफेरल हाइवे से बिलासपुर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम रेवडी हिण्डन नदी से पहले एक वाहन में सवार 3 से 4 लोगों ने उसके ट्रक को ओवरटेक करके रोक लिया। उसे ट्रक से नीचे उतारकर हाथ-पैर बांधकर सड़क के किनारे फेंक दिया और सामान से भरा ट्रक लेकर चले गए। स्वाट टीम ग्रामीण जोन व थाना मुरादनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक में लगे जीपीएस के माध्यम से ट्रक को ट्रेस कर उसे बरामद कर लिया। उसके बाद गुरुवार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस व मैनुअल इनपुट के माध्यम से 3 शातिर लुटेरों इनाम, शकील पहलवान और ताज मोहम्मद उर्फ ताजू को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल 1 ट्रक व लूटे गए बंद बॉडी ट्रक से निकाला सामान बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वो अपने खाली ट्रक को लेकर पेरीफेरल पर लूट के इरादे से 19 अगस्त की रात को घूम रहे थे और इन्हें जब एक बड़ा ट्रक दिखाई दिया तो उसमें ड्राइवर को मारपीट कर उसका हाथ-पैर बांध कर ये लूटकर फरार हो गए।

यहां से शेयर करें