Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दिल्ली में ठंड और गर्मी का ही नही अब बना बरसात का भी रिकार्ड, जानें कितनी हुई और होगी बारिश – जय हिन्द जनाब दिल्ली में ठंड और गर्मी का ही नही अब बना बरसात का भी रिकार्ड, जानें कितनी हुई और होगी बारिश – जय हिन्द जनाब

दिल्ली में ठंड और गर्मी का ही नही अब बना बरसात का भी रिकार्ड, जानें कितनी हुई और होगी बारिश

Delhi NCR Rain:

Delhi News। दिल्ली एनसीआर में इस साल लगातार बारिश का सबसे लंबा दौर देखा गया। एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में इस बार लगातार 14 दिनों तक बारिश दर्ज की गई। इससे बीते 13 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। यह घोषणा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने की है। मौसम विभाग ने आने वाले 6 दिनों में और भी बारिश होने का अनुमान लगाया है।
आपको बता दें कि इससे पहले लगातार सबसे ज्यादा दिनों तक बारिश होने का रिकॉर्ड 11 दिनों का था। ये सितंबर 2021, अगस्त 2012 और अगस्त 2013 में दर्ज किया गया था। इसके साथ ही लगातार 9 दिन और 8 दिनों तक बारिश होने के भी आंकड़े दर्ज किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में स्कूलों के प्रिसिंपलो को आईआईएम से सरकार दिला रही ट्रेनिंग, स्कूलों को दशा-दिशा में आएगा बड़ा बदलाव

दिल्ली का सफदरजंग मौसम स्टेशन दिल्ली के मौसम के मिजाज पर नजर रखता है। इस केंद्र से पता चला कि 1 अगस्त से 17 अगस्त तक हर रोज बारिश हुई, केवल 3 अगस्त के दिन को छोड़कर। इस कारण इस महीना कुल बारिश का 240.2 मीमी बर्षा दर्ज की गई। यह बारिश औसत मासिक से भी ज्यादा थी, 233.1 मीमी।
आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक मृतुंजय महापात्रा ने बताया कि अगस्त में रुकावट के वाबजूद बारिश अच्छी होने का अनुमान है। साथ ही ला नीनो और अल नीनो जैसी मौसमी गतिविधियों में बदलाव के कारण भी अधिक बारिश होने का अनुमान है। आपको सरल शब्दों में बताएं तो अल नीनो और ला नीनो का संबंध मौसम में होने वाले बदलावों से हैं। इसके जरिए भारत समेत दुनिया के कई देशों में बारिश के क्रम में बदलाव होते हैं।

यहां से शेयर करें