Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
राजस्व विभाग से जुड़े सभी अफसर-कर्मचारियों के डीएम ने दी हिदायत, भूमाफियाओं से संठगांठ मिली तो – जय हिन्द जनाब राजस्व विभाग से जुड़े सभी अफसर-कर्मचारियों के डीएम ने दी हिदायत, भूमाफियाओं से संठगांठ मिली तो – जय हिन्द जनाब

राजस्व विभाग से जुड़े सभी अफसर-कर्मचारियों के डीएम ने दी हिदायत, भूमाफियाओं से संठगांठ मिली तो

गौतमबुद्ध नगर में लगातार जमीनों के रेट बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते भू माफिया भी सक्रिय हो रहे हैं। एक के बाद एक आ रहीं शिकायतों के बाद जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने राजस्व विभाग से जुड़े सभी अफसर और कर्मचारियों को कड़ी हिदायत दे दी है। कहा है कि यदि भू माफियाओं से सांठगांठ मिली तो खैर नहीं।
189 शिकायतों में से 9 का मौके पर निष्तारण
बता दें कि जिले में तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। जनपद की तीनों तहसीलों में कुल 189 शिकायतें दर्ज हुई, जिसके सापेक्ष 9 शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा तहसील दादरी में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जनता की समस्याओं का अनुश्रवण किया गया। दादरी तहसील में आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जन सामान्य के द्वारा कुल 138 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष विभागीय अधिकारियों के माध्यम से 7 शिकायतों का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित किया गया।

यह भी पढ़े : युवाओं के लिए खुशखबरीः यमुना प्राधिकरण शुरू करेेगा कौशल केन्द्र, ये मिलेगी सुविधाएं

इस अवसर पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके।
जिलाधिकारी ने दादरी में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक लेखपाल को तथ्य छिपाकर गलत रिपोर्ट प्रेषित करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया एवं संबंधित लेखपाल के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए। उन्होंने इस दौरान राजस्व विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों एवं लेखपालों से कहा कि किसी की भी संलिप्तता भूमाफियाओं या अन्य गलत काम करने वाले किसी भी व्यक्ति से नहीं होनी चाहिए। अन्यथा संबंधित के विरुद्ध भी इसी प्रकार से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये अफसर रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जर्नांदन सिंह, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, एसीपी दादरी अनिल प्रताप सिंह एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यहां से शेयर करें