Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर ऐसे दर्ज हुआ दुष्कर्म का मामला, किशोरी ने बयान में कहा... – जय हिन्द जनाब पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर ऐसे दर्ज हुआ दुष्कर्म का मामला, किशोरी ने बयान में कहा... – जय हिन्द जनाब

पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर ऐसे दर्ज हुआ दुष्कर्म का मामला, किशोरी ने बयान में कहा…

UP Crime:

किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में गिरफ्तार पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मुश्किलें कम होती नही दिख रही हैं। पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित किशोरी की मेडिकल जांच करावाई। उसके बाद मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज कराया गया। किशोरी के बयान के बाद अब आरोपी नवाब सिंह यादव के खिलाफ दुष्कर्म की भी धारा बढ़ाई जाएगी। इस बीच नोएडा से यहां पहुंचे उसके माता-पिता ने भी अपनी नाबालिग बेटी संग हुई घटना पर बात की।

मालूम हो कि मां ने अपनी ननद पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस अब मुकदमे में और धाराएं बढ़ा सकती है। इससे आरोपी नवाब सिंह पर कानून का शिकंजा कसता दिख रहा है। इस बीच किशोरी को लेकर कॉलेज गई उसकी बुआ फरार हो गई है। पुलिस उसकी भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उसकी तलाश में जुटी है। कन्नौज के इस हाई प्रोफाइल घटनाक्रम में मंगलवार को कई चैंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।रविवार की रात सामने आई इस घटना के बाद सोमवार को पुलिस ने कन्नौज सदर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ किशोरी से छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद पीड़ित किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई थी।

 

यह भी पढ़े : नैनीताल बैंक में सेंध लगाने वाला मास्टर निकला भाजपा का नगर अध्यक्ष

यहां से शेयर करें