Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Share Market में जारी तेजी थमी, सेंसेक्‍स 886 अंक लुढ़का Share Market में जारी तेजी थमी, सेंसेक्‍स 886 अंक लुढ़का

Share Market में जारी तेजी थमी, सेंसेक्‍स 886 अंक लुढ़का

Share Market:

Share Market: नई दिल्‍ली। शेयर बाजार में पिछले पांच सत्रों से जारी का सिलसिला तेजी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को थम गया। वैश्विक स्‍तर पर बिकवाली के दवाब में शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 885.59 अंक यानी 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 80,981.95 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 293.20 अंक यानी 1.17 अंक फिसलकर 24,717.70 के स्‍तर पर बंद हुआ है।

Share Market:

Haryana News: रीडर-कम-रजिस्ट्री क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कारोबार के अंत में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई के सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इंफोसिस के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मास्यूटिकल्स, कोटक महिंद्रा बैंक, नेस्ले इंडिया और एशियन पेंट्स के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा एशिया के अन्य प्रमुख बाजारों में शामिल चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी गिरावट के साथ बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स एक दिन पहले 126.21 अंक उछलकर 81,867.55 अंक के नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर और एनएसई का निफ्टी 59.75 अंक चढ़कर 25,010.90 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।

रोबोटिक टेक्नोलॉजी ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए: डी.के. गुप्ता

Share Market:

यहां से शेयर करें