Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
किसानों को फिर मिला आश्वासन, ख़लीफ़ा बोले समस्याओं का जल्द होगा समाधान – जय हिन्द जनाब किसानों को फिर मिला आश्वासन, ख़लीफ़ा बोले समस्याओं का जल्द होगा समाधान – जय हिन्द जनाब

किसानों को फिर मिला आश्वासन, ख़लीफ़ा बोले समस्याओं का जल्द होगा समाधान

भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा के नेतृत्व में जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर  की अध्यक्षता में, अपर जिलाधिकारी भूमि अर्जन, मुख्य विकास अधिकारी, एनटीपीसी के वरिष्ठ मुख्य महाप्रबंधक  के. सी. मुरलीधरण, अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन व अन्य अधिकारियो के साथ वार्ता हुई।
भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानो की चली आ रही समस्याओ का विस्तार से समान मुआवजा व समान नौकरी, ग्राम विकास, चिकित्सा, खेल कूद मैदान को रखा तथा हाई पावर कमेटी से वार्ता कराने की समय की मांग की . जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा  ने हाई पावर कमेटी की वार्ता के लिए आगे वरिष्ठ अधिकारियो से बात कर जल्द ही वार्ता कराई जायेगी।

Read Also:मोदी मंगलवार को बजट पर उद्योगमंडल सीआईआई के सम्मेलन को संबोधित करेंगे

किसानों की तरफ से अनूप राघव ने वार्ता में सविदा रोजगार की बात रखी तथा ग्राम के विकास कराने के लिए जो एनटीपीसी ने प्रत्येक गाँव से दो कार्य मांगे थे। उन कार्यों की लिए बजट दिया जाय। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी  ने बताया ग्राम विकास के लिए प्रधानों के खाते में ग्राम पंचायत आईडी लेकर पैसा ट्रांसफर किया जायेगा।  जिलाधिकारी  ने कहा जो वादे किसानों से किये है, वो वादे एनटीपीसी दिल्ली के अधिकारियो के साथ बात करके किये है ,वो अवश्य ही पूरे होंगे और उनको पूरा करने की जिम्मेदारी एनटीपीसी दादरी के अधिकारियो की है.।

यहां से शेयर करें