Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News:ड्राई फूड मामलाः आखिरकार पकड़ी गई चालबाज – Noida News:ड्राई फूड मामलाः आखिरकार पकड़ी गई चालबाज –

Noida News:ड्राई फूड मामलाः आखिरकार पकड़ी गई चालबाज

Noida News:थाना सेक्टर 63 पुलिस द्वारा आज इलैक्ट्रानिक सिटी मेट्रो स्टेशन के पास से चालबाज महिला नील कमल पुत्री कमल सिँह निवासी म0नं0 19 हरीशनगर थाना सिकन्दरा जिला आगरा उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। इसके के विरूद्ध थाना सेक्टर 58 मे कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के चर्चित ड्राई फूड घोटाला की घटना के सम्बन्ध मे कुल 11 मामले धोखाधडी की धाराओ मे पंजीकृत दर्ज है।
अभियुक्ता द्वारा अपने अन्य साथी अभियुक्तो से साथ मिलकर षडयन्त्र के तहत थाना सेक्टर 58 क्षेत्र मे एक आलिशान कार्यालय दुबई ड्राई फूड एण्ड स्पाईस हब के नाम से खोला गया था।

यह भी पढ़े: Politics:एक बार फिर विपक्ष को एक जुट करने चले नीतीश

जहां से आरोपी के गैंग द्वारा सम्पूर्ण भारत देश व विदेश से ड्राई फूड के थोक विक्रेताओ से भारी मात्रा मे अलग तरह के कीमती ड्राई फूड का आर्डर मंगवाया गया। माल प्राप्त हो जाने पर विक्रेताओ को माल की कुल रकम का एक बहुत छोटा हिस्सा देकर बाकी रकम के फर्जी चैक दे दिये जाते और चैक्स को कैन्सिल कर दिया जाता था। जिसके चलते उपरोक्त अभियुक्ता व इनके साथीयो द्वारा अनेक व्यापारियों से करोडो रुपयो की धोखाधडी की गयी। इसके साथी अभियुक्तगणो के विरुद्ध थाना सेक्टर 58 मे कई अभियोग पंजीकृत है, जिसमे अभियुक्ता कुल 11 अभियोग मे वांछित,फरार थी जिसकी गिरफ्तारी 09फरवरी 2021 को कमिश्नरेट मुख्यालय ने 25,000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। कुल 17 अभियुक्तों में से 10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है अन्य शेष 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

यहां से शेयर करें