Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Politics:एक बार फिर विपक्ष को एक जुट करने चले नीतीश – जय हिन्द जनाब Politics:एक बार फिर विपक्ष को एक जुट करने चले नीतीश – जय हिन्द जनाब

Politics:एक बार फिर विपक्ष को एक जुट करने चले नीतीश

Politics:बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आल यानी बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने उनके दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचे। कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद राहुल गांधी इस दौरान खरगे के साथ ही मौजूद रहे। सभी नेता विपक्षी एकता के मामले को लेकर आपस में बैठक कर रहे थे। इस दौरान सिर्फ तेजस्वी ने कुछ नहीं बोला बाकी सभी नेताओं ने अपना-अपना पक्ष रखा। सभी विपक्षी नेताओं ने एकजुट होने पर सहमति दी है।

इस बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभी पार्टियों को एकजुट करना और एक होकर आगे जो चुनाव आएंगे, उस चुनाव में एकजुटता दिखाकर लड़ना और यह हमारा निर्णय हुआ है। हम सब उसी रास्ते पर काम करेंगे। तेजस्वी जी, नीतीश जी, सभी हमारे नेतागण जो यहां बैठे हैं। हम सब उसी लाइन पर काम करेंगे।हीं, नीतीश कुमार ने कहा कि गठबंधन को एकजुट करने का प्रयास किया गया है। हम सब साथ बैठेंगे और चीजों को तय किया गया है। हम लोगों की इस पर अंतिम तौर पर बात हो गई है। जितने लोग हमारे साथ सहमत होंगे, हम उनके साथ भी बात करेंगे। साथ में बैठने तो दीजिए, हम लोगों को। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि जो नीतीश जी ने कहा कि विपक्ष को एक करने में बहुत एतिहासिक कदम लिया गया है।

यह भी पढ़े: सीआरपीएफ में चयन हुआ लेकिन बना बदमाश, अब एनकाउंटर

 

कितनी विपक्षी पार्टियों को इकट्ठा करना है। ये एक प्रक्रिया है। विपक्ष का जो भी नजरिया है, उसे हम विकसित करेंगे और जो भी पार्टियां विचारधारा की लड़ाई में साथ आना चाहती हैं उसको लेकर चलेंगे। जो संस्थानों पर आक्रमण हो रहा है, देश पर आक्रमण हो रहा है, उसके खिलाफ हम लड़ेंगे। मालूम हो कि बिहार में राजद-जदयू और कांग्रेस का गठबंधन है। तीनों ही पार्टियां इस महागठबंधन के अंतर्गत बिहार और लोकसभा चुनाव में बीजेपी का सामना करने के कदमों पर चर्चा कर चुकी हैं। विपक्ष अब एक जुट होगा तो ही पता चलेगा कि 2024 मे उंट किस और बैठेगा।

यहां से शेयर करें