Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi News: MCD की बड़ी कार्रवाई, दृष्टि IAS कोचिंग सेंटर सील Delhi News: MCD की बड़ी कार्रवाई, दृष्टि IAS कोचिंग सेंटर सील

Delhi News: मुखर्जी नगर में MCD की बड़ी कार्रवाई, दृष्टि IAS सहित 13 कोचिंग सेंटर सील, बेसमेंट में चल रही थी क्लास

Delhi News:

Delhi News: दिल्ली। दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में बेसमेंट में चल रहे सेल्फ स्टडी सेंटर में डूबने से दो छात्रा व एक छात्र की मौत की घटना के तीसरे दिन दिल्ली नगर निगम ने मुखर्जी नगर में बड़ी कार्रवाई की। राजधानी की बड़ी आईएएस कोचिंग एकेडमी में शामिल दृष्टि आईएएस (मेसर्ज दृष्टि-द विजन) के नेहरू विहार स्थित बड़े सेंटर को नगर निगम की टीम ने सोमवार मध्याह्न सील कर दिया।यह काेचिंग सेंटर वर्धमान माल के बेसमेंट में चल रहा था। इस बेसमेंट में 7-8 बड़े हॉल में कोचिंग क्लास लगती थी और एक हॉल में 250-300 छात्र-छात्रा काेचिंग लेते थे।

Delhi News:

नगर निगम की इस कार्रवाई को मुखर्जी नगर में अब तक की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।निगम की अचानक हुई इस कार्रवाई के चलते कोचिंग सेंटर संचालक व बच्चे अपना सामान भी नहीं निकाल पाए। दिल्ली नगर निगम की सिविल लाइन जोन की टीम दल-बल के साथ सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे मुखर्जी नगर के नेहरू विहार पहुंची। यहां वर्धमान माल के बेसमेंट में चल रहे 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया है। दिल्ली कोचिंग सेंटर के बाढ़ग्रस्त में तीन सिविल सेवा उम्मीदवारों के डूबने के बाद क्षेत्र में कोचिंग सेंटरों की पहचान करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन एमसीडी ने किया है।

एमसीडी के अधिकारियों के अनुसार राजेंद्र नगर के विभिन्न इलाकों में स्थित इन कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया है। जिन कोचिंग संस्थानों को सील किया गया है वो सभी बिल्डिंग के बेसमेंट में क्लासरूम चला रहे थे, जो कि नियमों का उल्लंघन है। सील किए गए कोचिंग इंस्टीटयूट्स में दृष्टि IAS कोचिंग सेंटर, आईएएस गुरुकल, चहल अकादमी, प्लूटस अकादमी, साई ट्रेडिंग, आईएएस सेतु, टॉपर्स अकादमी, दैनिक संवाद, सिविल्स डेली आईएएस, करियर पावर, 99 नोट्स, विद्या गुरु, गाइडेंस आईएएस और ईज़ी फॉर आईएएस शामिल हैं।

कोचिंग संस्थान में 3 छात्रों की मौत के बाद दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने संभागीय आयुक्त को मौतों पर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी ऐसा होना बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है।

Delhi News:

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस एकेडमी में शनिवार रात दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। बारिश का पानी बेसमेंट में भरने से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे दो छात्राओं और एक छात्र की मौत हो गई। एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम द्वारा कई घंटों तक चलाए गए बचाव कार्य के बाद तीनों के शव बरामद किए जा सके। पुलिस अफसरों के मुताबिक, शनिवार शाम को हुई तेज बारिश में पानी अचानक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में घुस गया। पानी का बहाव इतनी तेज था कि कई छात्रों को बचने का मौका ही नहीं मिला।

Delhi News:

घटनास्थल तक जाने से रोका, छात्रों में रोष
राजेंद्र नगर में हुई घटना से छात्रों में रोष है। घटना के तुरंत बाद बड़ी संख्या में छात्र मौके पर पहुंचे। छात्रों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी। छात्र बेसमेंट से बाहर निकलने वाले छात्रों से मिलना चाहते थे। साथ ही घटना की वजह के बारे में पुलिस से बार-बार पूछ रहे थे, लेकिन उनके किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया जा रहा था। पुलिस ने उन्हें घटनास्थल पर जाने से भी रोक दिया। इसके बाद छात्रों ने रोष व्यक्त किया। छात्र प्रशांत शुक्ला का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि पानी कैसे आया। पुलिस हम लोगों को आगे नहीं जाने दे रही है, लेकिन यहां कुछ छात्र बता रहे हैं कि मकान के अंदर एक निजी लाइब्रेरी बनी थी। उसमें कुछ छात्र भी पढ़ रहे थे। यहां किस विषय की कक्षा चल रही थी या छात्र केवल लाइब्रेरी में पढ़ने आए थे यह नहीं पता है।

Delhi News:

पिछले सप्ताह भी करंट लगने से मौत हुई थी मौत
इससे पहले सोमवार दोपहर को वेस्ट पटेल नगर इलाके में बारिश के दौरान करंट लगने से नीलेश नाम के छात्र की मौत हो गई थी। नीलेश भी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था और इस साल मुख्य परीक्षा में शामिल होना था। नीलेश ने जलजमाव से बचने के लिए लोहे के गेट को पकड़ लिया था। उसमें पहले से करंट प्रवाहित था। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई थी।

Delhi News:

यहां से शेयर करें