Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
भारतीय मानक ब्यूरो का दो दिवसीय कार्यक्रम मानकों के माध्यम भारतीय मानक ब्यूरो का दो दिवसीय कार्यक्रम मानकों के माध्यम

भारतीय मानक ब्यूरो का दो दिवसीय कार्यक्रम मानकों के माध्यम से विज्ञान सीखना” संपन्न

ghaziabad news   साहिबाबाद में मानकों के माध्यम से विज्ञान सीखना” दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नीलम सिंह वैज्ञानिक- सी, हरिओम मीणा वैज्ञानिक सी, आयुष राज स्टैंडर्ड प्रमोशन आॅफिसर, प्रियांशु आर्या रिसोर्स पर्सन व खिलौना निर्माता कंपनी – फनराइड्स ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अनेकों उदाहरण देते हुए भारतीय मानक ब्यूरो के कार्य, स्टैंडर्ड क्लब का उद्देश्य, और लर्निग साइंस वाया स्टैंडर्ड के बारे में अवगत कराया।
शाखा के संयुक्त निदेशक प्रियंका मेहरा ने शिक्षकों को दैनिक जीवन से जुड़े सभी वस्तुओं से मानक को जोड़ कर मानकों के उपयोग के बारे में समझाया। शाखा प्रमुख कुमार अनिमेष के जरिए सभी शिक्षकों को सर्टिफिकेट बांट के प्रोत्साहित किया गया।
कुमार अनिमेष ने बताया कि इंडस्ट्री, इनोवेशन और स्टूडेंट्स के बीच मानक क्लब एक कड़ी स्थापित करने का प्रयास कर रही है, जो बच्चों में मानक के लिए जागरूक कर इनोवेशन को प्रोत्साहित करेगी। मुख्य उद्देश्य छात्रों को यह समझने में मदद करना है कि वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने के लिए वैज्ञानिक अवधारणाओं, सिद्धांतों और कानूनों का उपयोग कैसे किया जाए। पाठ योजनाओं की श्रृंखला बॉल पैन, सीमेंट, फुटबॉल, गैस स्टोव, हेलमेट और एलईडी बल्ब सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर केंद्रित रहा । 20 पाठ योजना के किताब स्कूल को दी गई है, जिससे वो बच्चों को पढ़ा सकें। इस प्रशिक्षण चिन्हित राजकीय, अशासकीय, स्व वित्त पोषित व पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

यहां से शेयर करें