Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Electricity: असम में बिजली, नगर विकास पर मनोहर लाल से मिले सरमा Electricity: असम में बिजली, नगर विकास पर मनोहर लाल से मिले सरमा

Electricity: असम में बिजली, नगर विकास विषय पर मुख्यमंत्री सरमा मिले मनोहर लाल से

Electricity:

Electricity: नयी दिल्ली: आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने राजधानी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ राज्य की शहरी विकास योजनाओं और बिजली क्षेत्र के परिदृश्य की समीक्षा की। मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस बैठक में असम में बिजली और शहरी विकास क्षेत्र से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई।

Electricity:

श्री मनोहर लाल ने असम में पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र सुधार योजना (आरडीएसएस) के तहत स्मार्ट मीटरिंग और हानि कम करने के कार्यों की प्रगति पर गौर किया और राज्य के प्रयासों की सराहना की। विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी शहर के लिए स्मार्ट वितरण परियोजना को मंजूरी देने का अनुरोध किया। श्री मनोहर लाल ने पुनर्गठित त्वरित विद्युत विकास एवं सुधार कार्यक्रम (आर-एपीडीआरपी) योजना के लंबित मुद्दे पर राज्य को हरसंभव सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने असम में ‘योजना और वास्तुकला स्कूल’ की स्थापना के लिए आवश्यक अनुदान प्रदान करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने 43 शहरी स्थानीय निकायों में शत-प्रतिशत संतृप्ति के साथ-साथ तीन अमृत शहरों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए अमृत योजनाओं के तहत धन जारी करने से संबंधित मुद्दे भी उठाए।

यूपीएससी पाक-साफ लेकिन सोशल मीडिया पर पूजा के अलावा फर्जी कागजात लगाकर आईएएस बनने वालों की शिकयतें ही शिकयतें

Electricity:

यहां से शेयर करें