Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पुलिस की पैरवी ने बढाई रवि काना की मुश्किलें, गर्लफ्रेंड आई बाहर, खुद रहना पड़ रहा है जेल में – पुलिस की पैरवी ने बढाई रवि काना की मुश्किलें, गर्लफ्रेंड आई बाहर, खुद रहना पड़ रहा है जेल में –

पुलिस की पैरवी ने बढाई रवि काना की मुश्किलें, गर्लफ्रेंड आई बाहर, खुद रहना पड़ रहा है जेल में

गौतमबुद्ध नगर के स्क्रैप एवं सरिया माफिया रवि काना की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। थाना बीटा टू में दर्ज गैंगस्टर मामले में रवि काना की कथित गर्लफ्रेंड काजल झा की जमानत हो गई। रवि काना की जमानत के लिए भी हाईकोर्ट में अर्जी लगायी गयी थी, लेकिन पुलिस की पैरवी काम आई और हाईकोर्ट ने अर्जी को खारिज कर दिया है। बता दें कि बीते दिन ही रवि काना की कथित गर्लफ्रेंड काजल झा की जमानत हुई और वो जेल से बाहर आ गई। अब रवि काना भी कोशिश कर रहा है कि वो भी जेल से बाहर आ जाए। आपको बता दें कि रवि काना नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्क्रैप माफिया है। यदि कोई दूसरा व्यक्ति स्क्रैप का काम करना चाहता था तो उसे ये डरा धमकाकर रोक देता था। पुलिस का दावा है कि रवि काना ने जितनी भी संपत्ति बनाई है वो सब गुंडागर्दी-बदमाशी के बल पर ही बनाइए, इसलिए पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत रवि का ना की कई सौ करोड़ की संपत्ति भी जब्त की है।

 

यह भी पढ़े : कावड़ को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस की पूरी तैयारियां, जानें कौन कौन सी सड़कें हुई बंद

यहां से शेयर करें