Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
विवादों के बीच UPSC के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, जानिए IAS के अलावा कौन कौन सी परीक्षाएं कराता है – जय हिन्द जनाब विवादों के बीच UPSC के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, जानिए IAS के अलावा कौन कौन सी परीक्षाएं कराता है – जय हिन्द जनाब

विवादों के बीच UPSC के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, जानिए IAS के अलावा कौन कौन सी परीक्षाएं कराता है

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC ) के चेयरमैन मनोज सोनी ने कार्यकाल खत्म होने से पांच साल पहले ही अपना इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल 2029 में खत्म होना था। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। मनोज सोनी ने 2017 से UPSC सदस्य के रूप में कार्य करने के बाद 16 मई, 2023 को UPSC चेयरमैन का पदभार संभाला था, जिसका कार्यकाल छह साल का होता है। उन्होंने कथित तौर पर लगभग एक महीने पहले राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इसे स्वीकार किया जाएगा या नहीं।

कौन है मनोज सोनी
मनोज सोनी को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनके घनिष्ठ संबंधों के लिए जाना जाता है, जिन्होंने उन्हें 2005 में वडोदरा में एमएस विश्वविद्यालय का सबसे युवा कुलपति नियुक्त किया था। यूपीएससी में शामिल होने से पहले, उन्होंने गुजरात के दो विश्वविद्यालयों में कुलपति के रूप में तीन कार्यकालों में काम किया था, जिसमें डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर ओपन विश्वविद्यालय (बीएओयू) में दो कार्यकाल शामिल हैं।

: यह भी पढ़े Kawad Yatra 2024: देखिए किस तरह से कांवड़ियों के लिए मुसलमान बना रहे हैं रास्ता, बहा रहे हैं पसीना

 

कौन सी परीक्षाएं करता है यूपीएससी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC )केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न परीक्षाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिसमें सिविल सेवा परीक्षाएं शामिल हैं। यह संस्थान आमतौर पर आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और केंद्रीय सेवाओं में प्रतिष्ठित पदों के लिए उम्मीदवारों की सिफारिश करता है। उदहारण के तौर पर यूपीएससी ईपीएफओ, ईएसआई के अलावा सीडीएस और कमांडडेट की परीक्षाए कराता है।

यहां से शेयर करें