Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आत्मरक्षा और बचाव के बताए गए तरीके – जय हिन्द जनाब आत्मरक्षा और बचाव के बताए गए तरीके – जय हिन्द जनाब

आत्मरक्षा और बचाव के बताए गए तरीके

वसुंधरा। वसुंधरा स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आत्मरक्षा और बचाव की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान हितेंद्र बेनीवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने सभी बच्चों को किसी भी खतरे से खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं, इस विषय पर चर्चा की।

साथ ही इससे संबंधित टिप्स भी दिए। कार्यशाला के माध्यम से बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या डा. कल्पना माहेश्वरी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यशाला को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि आप किसी भी तरह की असुरक्षित गतिविधि से खुद निपट सकें।

साथ ही उन्होंने कहा कि अपनी सुरक्षा दूसरों पर निर्भरता से ज्यादा अपने हाथ में होती है। उन्होंने सभी बच्चों को इन तकनीकों को दिमाग में रखने को कहा और सही समय पर इसका सही प्रयोग करने की भी सलाह दी।

यहां से शेयर करें