Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ग्रेनो प्राधिकरण की वाणिज्यिक भूखंड योजना लांच, केवल ऐसे लोग ही कर सकेंगे आवेदन ग्रेनो प्राधिकरण की वाणिज्यिक भूखंड योजना लांच, केवल ऐसे लोग ही कर सकेंगे आवेदन

ग्रेनो प्राधिकरण की वाणिज्यिक भूखंड योजना लांच, केवल ऐसे लोग ही कर सकेंगे आवेदन

Greno Authority’s commercial plot schemeग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 12 वाणिज्यिक भूखंडों की योजना लांच कर दी है। अगर ये सभी भूखंड आवंटित हो गए तो ग्रेटर नोएडा में शीघ्र ही 12 कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और बन सकेंगे। ग्रेटर नोएडावासियों को रोजमर्रा की जरूरत के सामान खरीदने में और सुविधा हो जाएगी। रिजर्व प्राइस पर इन 12 भूखंडों की कीमत लगभग 1014 करोड़ रुपये है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर वाणिज्यिक विभाग ने 12 भूखंडों की योजना सोमवार को लांच कर दी है। प्राधिकरण के ओएसडी संतोष कुमार ने बताया कि 26 जून से इस योजना के भूखंडों के लिए पंजीकरण षुरू हो गए हैं। ये भूखंड 3600 वर्ग मीटर सेे लेकर 10600 वर्ग मीटर एरिया तक के हैं। ये भूखंड सेक्टर 10 मेें तीन, सेक्टर 12 में पांच, डेल्टा वन में तीन और एक भूखंड सेक्टर एक में स्थित हैं।

यह भी पढ़ें: जेवर एयरपोर्ट के पास सस्ती जमीन फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, जानिए कैसे कराते थे रजिस्ट्री

 

ओएसडी संतोष कुमार (OSD Santosh Kumar) ने बताया कि 26 जून से ब्रोशर डाउनलोड करने की सुविधा शुरू हो गई है। स्कीम में पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 16 जुलाई है। प्रोसेसिंग फीस और डॉक्यूमेंट जमा करने की अंतिम तारीख 19 जुलाई है। इन भूखंडों का आवंटन ऑक्शन के जरिए ही किया जाएगा। आवेदन से लेकर आवंटन तक की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी। एसबीआई पोर्टल के जरिए आवेदन किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट से भी एसबीआई पोर्टल को लिंक किया गया है, ताकि आवेदक प्राधिकरण की वेबसाइट से भी आवेदन कर सकें। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा है कि निवेशकों की मांग और ग्रेटर नोएडावासियों की जरूरत को देखते हुए प्राधिकरण ने वाणिज्यिक भूखंड योजना को लॉन्च कर दी है। आवंटन प्रक्रिया पूरी होते ही पजेशन दे दिया जाएगा। इन भूखंडों पर वाणिज्यिक गतिविधियां शुरू होने से आसपास के निवासियों की रोजमर्रा की जरूरतें भी पूरी हो सकेंगी।

यहां से शेयर करें