Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दर्दनाक हादसाः मकान में लगी आग तो जिंदा जल गए चार लोग – जय हिन्द जनाब दर्दनाक हादसाः मकान में लगी आग तो जिंदा जल गए चार लोग – जय हिन्द जनाब

दर्दनाक हादसाः मकान में लगी आग तो जिंदा जल गए चार लोग

दिल्ली से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। वैसे तो आग लगने की घटनाए काफी हुई है लेकिन जान का नुकसान कम ही हुआ मगर दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया है। इसके बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। यहां एक मकान में अचानक आग लगने से परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू करने की कोशिश शुरू कर दी। इसके साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू किया।

यह भी पढ़ें: सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में तीन की मौत, रिपोर्ट दर्ज, हादसे के बारे में सुनेंगे तो निकाल जाएंगे आंसू

 

सभी की दम घुटने से हुई मौत
बता दें कि जिस वक्त आग लगने की घटना हुआ उस वक्त पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। यही वजह है कि आग लगने के बाद उठे धुएं की वजह से दम घुटने के कारण परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी के साथ-साथ उनके दो बेटे भी शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने की घटना मंगलवार तड़के 4 बजे के आस-पास हुई है।

यहां से शेयर करें