Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
    गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, गाडियां जलाईं     गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, गाडियां जलाईं

    गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, गाडियां जलाईं

 फिरोजाबाद में बंदी की मौत  मामला –
firozabad news  बाइक चोरी के आरोप में दो दिन पहले जेल गए बंदी की मौत से गुस्साएं परिजन व समर्थकों ने देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जांच की मांग को लेकर हिमांयुपुर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस टीम ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो आक्रोशित परिजन व समर्थक भड़क गए। पुलिस पर जमकर ईट पत्थर बरसाए । पथराव होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया । पांच से छह राउंड गोलियां भी चलीं। पुलिस टीम जान बचाने के लिए भाग खड़ी हुई । सीओ व सिटी मजिस्ट्रेट को भी भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। पांच पुलिस कर्मी भी घायल हो गए।
firozabad news
            थाना दक्षिण के नगला पचिया निवासी आकाश (28 साल ) को थाना दक्षिण पुलिस ने चोरी की बाइक की कटाई के मामले में 17 जून को घर से हिरासत में लिया था। 19 जून को उसे पुलिस ने जेल भेज दिया था। शुक्रवार को आकाश की एकाएक मौत की खबर जेल प्रशासन से परिजन को मिली। परिजन सुबह से ही आक्रोश में थे। पोस्टमार्टम हाउस पर राजनीतिक दलों व भीम आर्मी के लोगों ने पुलिस प्रशासन व जेल प्रशासन को लेकर नाराजगी जताई थी। नारेबाजी व धरना दिया था। शाम को आकाश के शव का पैनल से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को दिया गया। परिजन शव को लेकर एंबुलेंस से ला रहे थे। हिमांयुपुर चौराहे पर एंबुलेंस को रोककर परिजन व समर्थक सड़क पर बैठ गए। मृतक के भाई सन्नी का कहना था कि मेरे भाई की पिटाई से मौत हुई है। मामले की न्यायिक जांच की जाए। पुलिस परिवारीजन को भरोसा दिलाती रही थी कि तभी समर्थकों ने एंबुलेंस को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया, तो गुस्साएं लोगों ने ईट पत्थरों से पथराव कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई।
firozabad news
पथराव होता देख पुलिस टीम उल्टे पांव जान बचाने को भाग खड़ी हुई। करीब 20 मिनट तक जमकर ईट पत्थर सड़क पर फेंके गए। इस दौरान सीओ सिटी हिमांशु गौरव व सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार के बगल से भी कई पत्थर निकले । वह भी बचने को भाग निकले । कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए है।  करीब 25 मिनट बाद एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में एसएसपी सौरभ दीक्षित भी आ गए। पथराव कर रहे लोगों पर जमकर लाठियां बरसाई गईं। चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं डीएम रमेश रंजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।
firozabad news
यहां से शेयर करें