Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
 समर स्पेशल ट्रेन में दो यात्रियों की बिगड़ी हालत , हुई मौत   समर स्पेशल ट्रेन में दो यात्रियों की बिगड़ी हालत , हुई मौत 

 समर स्पेशल ट्रेन में दो यात्रियों की बिगड़ी हालत , हुई मौत 

shikohabad news   समर स्पेशल ट्रेन से दो यात्रियों की गर्मी के कारण मौत हो गई । बाद में दोनों यात्रियों के शवों को को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा गया है। इससे पहले जीआरपी पुलिस ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर गाड़ी के पहुंचते ही दोनों यात्रियों को उतारकर उनको जिला अस्पताल शिकोहाबाद भिजवाया गया था, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया । जानकारी के अनुसार आनंद विहार से चलकर मालदा टाउन जा रही ट्रेन संख्या 03436 में 40 साल का करीम अंसारी निवासी राजेपुर जिला अरवल बिहार एस 9 कोच में सफर कर रहा था । वह काम के सिलसिले में दिल्ली गया हुआ था । जहां काम न मिलने पर वह वापस घर जा रहा था। उसकी गर्मी की वजह से तबीयत खराब हो गई ।  करीम के साथ यात्रा कर रहे शमीम आलम निवासी सेलारपुर ने जीआरपी पुलिस की मदद से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया ।
             इसके अलावा परवेश 82 साल निवासी गांव बारहमपुर मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल अपने बेटे लखन के साथ जा रहे थे । इनकी भी गर्मी की वजह से मौत हो गई।  दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा गया। शिकोहाबाद जीआरपी चौकी इंचार्ज हरीश कुमार ने बताया कि दोनों यात्रियों की संभवत गर्मी की वजह से मौत हुई है। इधर ज़िला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद के चिकित्सकों का कहना था कि दोनों यात्री की मौत गर्मी से होना प्रतीत हो रही है । पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। वहीं इससे पूर्व भी एक कबाड़ा  बीनने वाले अज्ञात व्यक्ति की भी गर्मी की वजह से मैनपुरी चौराहा पर मौत हो गई थी। जिसे बाद में पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया था।  इस समय पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का हाल बुरा हाल है। इधर दोनों रेल यात्रियों के मौत मामले में राजस्व विभाग की टीम ने भी संज्ञान लेकर कानूनगो लल्लू सिंह को स्टेशन पर भेजा जहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से पूरी जानकारी हासिल कर रिपोर्ट तैयार की है।
यहां से शेयर करें