Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सिख समाज ने सांसद अतुल गर्ग का किया सम्मान सिख समाज ने सांसद अतुल गर्ग का किया सम्मान

सिख समाज ने सांसद अतुल गर्ग का किया सम्मान

ghaziabad news  सिख गुरुओं के बताए मार्ग पर चलकर ही मानवता का कल्याण सम्भव है। यह विचार नवनिर्वाचित सांसद अतुल गर्ग ने अपने आवास पर आये सिख समाज के प्रमुख लोगों के सम्मुख कहे। अतुल गर्ग ने कहा कि साहिब श्री गुरु अरजन देव जी शहादत ने देश को नई दिशा दिखाई, उनको शहीद करने वाले मुगलों का आज नामोनिशान तक नहीं है। जबकि गुरुओं के नाम पर लोगों को राह दिखाने वाले लाखों की संख्या में गुरुद्वारे स्थापित है। सिख समाज द्वारा अतुल गर्ग को सांसद निर्वाचित होने पर सरोपा, गुरु अरजन देव जी का चित्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा कविनगर जी ब्लॉक के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह जौली, गांधी नगर के अध्यक्ष जगमोहन सिंह सलूजा, राजनगर के अध्यक्ष मनजीत सिंह सेठी, दशमेश दरबार प्रताप विहार के संयोजक हरप्रीत सिंह जग्गी, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सरदार एसपी सिंह, इंदिरा पुरम गुरुद्वारा से सुनीता नागपाल, समाजसेवी गगन सिंह अरोड़ा, इकबाल सिंह सोढी, जसबीर सिंह सलूजा, जसपाल सिंह सलूजा, लवली कौर, जसविन्दर सिंह गम्भीर, गुरचरन सिंह, हरविंदर सिंह, ज्ञानी राजेन्द्र सिंह, सुरिन्दर सिंह सेठी, हरविंदर सिंह सलूजा, राजिन्दर सिंह जग्गी, झुझार सिंह, सुखविंदर सिंह, हरजीत सिंह आदि मौजूद रहे अतुल गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया। यहां यह उल्लेखनीय है कि 10 जून को देश भर में गुरु अरजन देव जी का शहीदी दिवस मनाया जा रहा है और इस अवसर पर सिक्ख संगत जगह जगह मीठे शरबत का जल वितरित करने के लिए छबील का आयोजन भी करती हैं।

यहां से शेयर करें