Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: शातिर लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ घायल, जानिए कितने मुकदमे थे दर्ज – जय हिन्द जनाब Noida News: शातिर लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ घायल, जानिए कितने मुकदमे थे दर्ज – जय हिन्द जनाब

Noida News: शातिर लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ घायल, जानिए कितने मुकदमे थे दर्ज

Noida News थाना फेस 2 पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुलेसरा बॉर्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान काले रंग की यामाहा बाइक पर सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया, एक बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने जवाब में गोली चलाई तो एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और उसे धर दबोचा, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने उसे भी कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया। घायल बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस ,खोखा कारतूस तथा लूट की घटनाओं में प्रयोग की जा रही यामाह काले रंग की बाइक तथा आधा दर्जन लुटे हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

यह भी पढ़े : FC Goa: एफसी गोवा ने ब्रैंडन फर्नांडिस को दी भावनात्मक विदाई

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हृरदेश कठारिया  ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना फेस 2 के थाना प्रभारी विद्यांचल तिवारी पुलिस टीम के साथ कुलेसरा बॉर्डर पर चेकिंग कर रहे थे ,तभी मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात की घटना को अंजाम देने की फिराक में दो बदमाश काले रंग की यामाहा बाइक पर सवार होकर आ रहे हैं। पुलिस ने जैसे ही काले रंग की बाइक आती देखी और उन्हें रोकने का प्रयास किया ,तो वह बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया ।पुलिस ने बचाव में गोली चलाई तो एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। तभी उसे धर दबोचा ,जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। उसे भी पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े : घर या दफ्तर में एसी का इस्तेमाल करने से पहले जान लें से महत्पूर्ण बातें, नही तो

एडीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान आकाश पुत्र राजकुमार निवासी बी 77 श्याम पार्क कॉलोनी साहिबाबाद गाजियाबाद के रूप में हुई है। उसे पर 27 मुकदमे दर्ज हैं।  उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुकदमे गाजियाबाद ,दिल्ली एनसीआर में दर्ज हैं।
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे बदमाश के पास से एक तमंचा ,कारतूस, खोखा कारतूस तथा घटनाओं में प्रयोग की जा रही यामाह बाइक और लूटे हुए आधा दर्जन मोबाइल फोन, जिनमें एक आईफोन भी शामिल है । जो इन्होंने दिल्ली से लूटा था, पुलिस उसके साथी को भी कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कियाहै। उसका नाम सोनू बताया है। उसे पर आठ मुकदमे दर्ज हैं।

यहां से शेयर करें