Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मारपीट मामले में केजरीवाल के पीए विभव कुमार गिरफ्तार, तेज हुई राजनीति, राजस्थान-मध्य प्रदेश के सीएम ने कहा मारपीट मामले में केजरीवाल के पीए विभव कुमार गिरफ्तार, तेज हुई राजनीति, राजस्थान-मध्य प्रदेश के सीएम ने कहा

मारपीट मामले में केजरीवाल के पीए विभव कुमार गिरफ्तार, तेज हुई राजनीति, राजस्थान-मध्य प्रदेश के सीएम ने कहा

लोकसभा चुनाव इस वक्त चरम पर है कोई भी मामला हो नेता उसे जरा छोड़ने को तैयार नही है। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम हाउस में हुई मारपीट के मामले में आरोपी विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बीच राजनीति तेज हो गई है। भाजपा इस मामले को लेकर केजरीवाल की कथनी और करनी पर सवाल उठा रही है। बता दें कि स्वाति मालीवाल ने कुछ दिनों पहले आरोप लगाए थे कि उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर सीएम के पीए विभव कुमार ने मारपीट और बदसलूकी की थी।

यह भी पढ़े :Noida Authority: गुणवत्ता बनीं रहे, अब सीईओ ने खुद संभाला मोर्चा, अचानक पहुंचे एलिवेटेड रोड का निरीक्षण करने

वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा, इन विरोधियों के पास कुछ भी नहीं है। अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार मिटाओ का नारा देकर आए थे और आज वे खुद अखंड भ्रष्टाचार में डूब गए। कहने और करने में बहुत अंतर होता है। जिस तरह का षडयंत्र रचा जा रहा है वो देश की जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता बता देगी।
बिभव कुमार ने आज दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। जमानत अर्जी पर कोर्ट आज सुनवाई करेगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, जो बोलना है अरविंद केजरीवाल को बोलना है। जो हुआ है उनकी पार्टी में हुआ है, उनके घर में घटना घटी। स्वाति मालीवाल उन्हीं की पार्टी की राज्यसभा सांसद हैं। जनता सब देख रही है, जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

यहां से शेयर करें