Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दो दिन में दो डिग्री तक चढ़ेगा तापमान दो दिन में दो डिग्री तक चढ़ेगा तापमान

दो दिन में दो डिग्री तक चढ़ेगा तापमान

ह से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले दो दिन में हापुड़ के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी हो गई है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
चार दिन पहले हापुड़ में ठंडी हवाएं चल रही थी। जिससे तापमान लुढ़क गया था और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन शुक्रवार से मौसम ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए। शनिवार को सुबह 8 बजे से ही तेज धूप खिली। दोपहर को सूरज की तल्ख किरणों में घर व दफ्तरों से बाहर निकलने वालों का शरीर झुलसने लगा। ऐसे में लोगों ने अपने घर और दफ्तरों में रहना ही उचित समझा।
हापुड़ का अधिकतम तापमान शनिवार को 40 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को भी भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है, जिससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

यहां से शेयर करें