Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
DPS School Bomb Info: दिन निकलते ही स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अफरा तफरी का माहौल जानें, पूरा माजरा क्या है DPS School Bomb Info: दिन निकलते ही स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अफरा तफरी का माहौल जानें, पूरा माजरा क्या है

DPS School Bomb Info: दिन निकलते ही स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अफरा तफरी का माहौल जानें, पूरा माजरा क्या है

DPS School Bomb Info:आज दिन निकलते ही दिल्ली एनसीआर के कुछ स्कूलों में हड़कंप मच गया। पता चला कि इन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये सभी स्कूल दिल्ली पब्लिक स्कूल की शाखाएं हैं। नोएडा के सेक्टर 30 स्थित डीपीएस में जैसे ही सूचना मिली तो तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी और स्कूल खाली करा लिया। स्कूल की प्रिंसिपल कामिनी भसीन का कहना है कि आज सुबह ईमेल के जरिये उन्हें सूचना मिली थी। स्कूल में बम है इस ईमेल को तुरंत पुलिस को बताया गया। सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल सभी छात्रों की छुट्टी कर दी गई। स्कूल खाली करा दिया गया जो छात्र स्कूल बस से आते हैं उन्हें वापस बस से भेज दिया गया। अन्य छात्रों को स्कूल से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया। कामिनी भसीन ने बताया कि उन्हें पता चला कि ऐसे ईमेल नोएडा की सेक्टर 122 ब्रांच, दिल्ली के मथुरा रोड़ के साथ साथ अन्य ब्रांच पर भी आएं है। वहीं मौके पर पहुंचे जॉइंट पुलिस कमिश्नर शिवहरी मीणा ने कहा कि सूचना के आधार पर स्कूल की तलाशी ली जा रही है। बम ढूंढने का काम किया जा रहा है। डाॅग स्क्वॉड को लेकर पुलिस होनी चाहिए लगातार जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल डाॅग स्क्वाॅड से तलाशी लेने के बाद भी बम नही मिली है।

यह भी पढ़े : Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के एलजी और शिक्षा मंत्री ने अभिभावकों को संदेश में क्‍या बोले?

 

ब्ता दें कि देश की राजधानी दिल्ली से ऐसी खबर सामने आई है जिसने देश में सुबह सुबह सनसनी पैदा कर दी है। दरअसल दिल्ली के 60 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पूरी राजधानी में हड़कंप मच गया है। दिल्ली पुलिस चैकन्ना हो गई है. सबसे पहले द्वाराक स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम होने की सूचना आई थी। बम की धमकी वाले स्कूलों के नाम लगातार बढ़ रहे हैं।

स्कूल में बम होने की सूचना मिलने के तुरंत बंद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। स्कूल परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। पुलिस के साथ ही बम निरोधक दस्ता और अग्निशमन विभाग का दस्ता भी मौके पर पहुंच चुका है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बम की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।

यहां से शेयर करें