Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Uttarakhand Board Result: 10वीं में प्रियांशी बनीं टॉपर, 12वीं में पीयूष अव्वल Uttarakhand Board Result: 10वीं में प्रियांशी बनीं टॉपर, 12वीं में पीयूष अव्वल

Uttarakhand Board Result: 10वीं में प्रियांशी बनीं टॉपर, 12वीं में पीयूष अव्वल

Uttarakhand Board Result:

Uttarakhand Board Result: देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के करीब 2 लाख छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 10वीं में 89.14 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। 10वीं में प्रियांशी रावत नें टॉप किया है और 12वीं के टॉपर पीयूष खोलिया रहें। पिथौरागढ़ की रहने वाली छात्रा प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। इसके अलावा, रुद्रप्रयाग के शिवम मलेठा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, पौड़ी गढ़वाल की आयुष ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

Uttarakhand Board Result:

इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 का कुल परीक्षा परिणाम 82.63 फीसदी रहा है। इसमें 78.97 प्रतिशत छात्र और 85.96 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं। अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया और नैनीताल की कंचन जोशी ने टॉप किया है। कंचन जोशी को इंटरमीडिएट परीक्षा में 500 में से 488 अंक हासिल हुए है। 97.60 प्रतिशत स्कोर रहा है। प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।

ये रहे हाईस्कूल के टॉपर
पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने हाईस्कूल में टॉप किया है। रावत ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं और कुल 100.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
दूसरे नंबर पर रुद्रप्रयाग के शिवम मलेथा रहे हैं। जिन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। शिवम लड़कों में टॉपर हैं।
तीसरे नंबर पर पौड़ी के आयुष ने टॉप किया है। जिन्होंने 500 में से 495 अंक हासिल किए हैं। कुल 99.00 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है।

Uttarakhand Board Result:

यहां से शेयर करें