Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नई दिशाएं बच्चों को सिखा रही है जीने के हुनर – जय हिन्द जनाब नई दिशाएं बच्चों को सिखा रही है जीने के हुनर – जय हिन्द जनाब

नई दिशाएं बच्चों को सिखा रही है जीने के हुनर

नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग मेनिया सोसाइटी और माइनॉरिटी रिफा ए आम वेलफ़ेयर एजुकेशन सोसाइटी ने मिल कर दो महीने कि एक मुहिम का आगाज किया और अपनी इस मुहिम को नाम दिए फीड, लर्न विद अ फन एंड टिच एंड फिड फेस्टिवल । यह मुहिम 23 सितंम्बर से 14 नवंम्बर तक चलेगी इस मुहिम मे बच्चो को आर्ट एंड क्राफ्ट,अंग्रजी, प्रस्नेलिटी डेव्लपमेंट, सपोर्टस, खाना और कपडे जैसी सुविधा उपलब्ध कि जाएगी !

इस मुहिम कि शुरुआत मदरसा इस्लामिया अरबिया तालिमुल कुरान कब्रिस्तान कौम ए राईयान माल्का गंज नियर आजाद मार्किट दिल्ली मे कि गई । पहली एक्टिविटि मे बच्चों को फोम से आई मास्क, फ्रंडशिप बैंड, टोकरी और फेदर आर्ट सिखाने के साथ – साथ अग्रेजी मुहावरो के अर्थ भी समझाए गए जैसे हमारा भविष्य हमारे वर्तमान पर निर्भर है आदि ।

इस मदरसे मे तक़रिबन 60 बच्चे पढ़ते है । और इन सभी बच्चो का पूरा खर्च यह मदरसा उठा रहा हे । इस एक्टिविटि के दौरान बच्चो के चेहरे ख़ुशी से दमक रहे थे । बच्चो के लिए यह एक्टिविटी नई थी । मासूम बच्चो ने इस तरह के प्रोग्राम को बहुत उत्साह एंव जोश के साथ किया ।

मुख्य अतिथि खालिद क़ुरैशी साहब ने कहा कि बच्चो के लिए इस तरह कि एक्टिविटिज़ होती रहनी चाहिए इस से बच्चो का माइंड डेवलप होगा और बच्चो का दिमाग़ ताज़ा होगा । सैय्यद शाहिद राहत ने बच्चो से कहा कि इस तरह के क्रार्यक्रम मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए इससे आत्मविश्वास बढ़ता हे ।

चौधरी शाहिद मियाँ मोहतमिम मदरसा, सिराजुद्दीन साहब सोशल एक्टिविस्ट के अहम योगदान से प्रोग्राम सफलतापुर्वक हुआ । इस प्रोग्राम कि आर्गेनाइजर शमा खान ने बच्चो को यह कला सीख़ाने के साथ साथ खाने कि सामाग्री भी बांटी और बच्चो के अंग्रेज़ी शब्दो के बोलने पर बच्चो का उत्साह भी बढ़ाया !

यहां से शेयर करें