Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
'कैफे रिश्ता’ नोएडा पुलिस की शानदार पहल, रिश्तों को टूटने से बचाने की कोशिश 'कैफे रिश्ता’ नोएडा पुलिस की शानदार पहल, रिश्तों को टूटने से बचाने की कोशिश

‘कैफे रिश्ता’ नोएडा पुलिस की शानदार पहल, रिश्तों को टूटने से बचाने की कोशिश

नोएडा । नोएडा पुलिस ने एक ऐसी पहल की है जिससे समाज में टूट रहे रिश्तों को बचाया जा सकता है। सेक्टर-108 में पुलिस कमिश्नर आॅफिस में मिडिएशन सेंटर कैफे का नवीनीकरण का ‘कैफे रिश्ता’ नाम दिया गया है। यहां सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रोफेशनल काउंसलर लोगों के रिश्तों में आ रही दरार को भरने का काम करेंगे। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और डीएम मनीष वर्मा की मौजूदगी में इसका शुभारंभ किया गया। ‘कैफे रिश्ता’ सप्ताह में छह दिन सुबह दस से रात आठ बजे तक चलेगा।

यह भी पढ़े : Supreme Court: प्राधिकरण के इन अफसरों पर कसेगा सुप्रीम शिकंजा, कोर्ट ने कहा पूरे सेटअप में गड़बड़

दरअसल, काउंसलिंग के लिहाज से यहां 14 टेबल लगाई गई हैं। हर टेबल पर चार या उससे ज्यादा लोगों की एक साथ काउंसलिंग हो सकती है। यहां महिलाओं समेत अन्य लोगों की शिकायतें सुनी जा सकेंगी। उन्हें चाय और खाना समेत अन्य प्रकार की सुविधाएं भी किफायती दामों में मिलेंगी। पुलिस स्टाफ भी इसका लाभ उठा सकता है।
ये अफसर रहे मौजूद
इस दौरान ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर मुख्यालय बबूल कुमार, डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान, डीसीपी सेंट्रल नोएडा सुनीति, डीसीपी नोएडा विद्यासागर मिश्रा, डीसीपी क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी, एडिशनल डीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव, एसीपी महिला सुरक्षा सौम्या सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें