Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
UP News: राम विरोधी है इंडिया समूह : केशव UP News: राम विरोधी है इंडिया समूह : केशव

UP News: राम विरोधी है इंडिया समूह : केशव

UP News:

UP News: लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) महासचिव प्रो रामगोपाल यादव के राम मंदिर पर दिये गये बयान पर पलटवार करते हुये उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि पूरा का पूरा इंडिया समूह भगवान राम की विरोधी है। उन्होने कहा कि कांग्रेस और सपा ने देशवासियों की आस्था से खिलवाड़ करने का काम कोई पहली बार नहीं किया, वे लगातार और बारंबार करते आ रहे हैं। सनातन विरोधी इन लोगों ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया था। आज सपा महासचिव ने भगवान राम और रामभक्तों के खिलाफ अनर्गल बयान देकर सनातनियों की श्रद्धा पर कुठाराघात किया है।

UP News:


श्री मौर्य ने जनता से अपील की कि लोकसभा चुनाव में जनता को एक बार फिर इनका घमंड तोड़ना पड़ेगा। जो राम का नहीं ही वो किसी के काम का नहीं। यदि सपा महासचिव अपने नेता को श्रीरामलला मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के आमंत्रण को स्वीकार करने की सलाह दिये होते तो तो भगवान श्रीराम इनके सारे पाप और कलंक धो देते।
उन्होंने कहा कि भगवान राम के मामले में जब सुप्रीम कोर्ट ने फैसला कर दिया तो भूमिपूजन के समय के समय कांग्रेस और सपा के मुखिया चिल्लाने लगे कि देश में आग लग जाएगी। इनके दावे फेल हो गये और इसका देश में कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद राम मंदिर के उद्घाटन के समय भी इन सभी लोगों को बुलाया गया। लेकिन, बड़े ही दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि इनके पास 70 वर्षों के पाप और कलंक धोने का अच्छा मौका था। इन्होंने उसे भी ठुकरा दिया।
भाजपा नेता ने कहा कि इन्होंने आस्था पर कुठाराघात करने का काम किया है। ये भगवान बालक राम के मंदिर में आजतक दर्शन को नहीं गये हैं और जब आज लाखों देशवासी पूरी श्रद्धा के साथ आज रामनवमी पर प्रभु के दर्शन को आये तो उन्हें सपा महासचिव राम गोपाल यादव ने ढोंगीं बताकर संपूर्ण सनातनियों को अपमानित करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि सपा के महासचिव राम गोपाल यादव अपनी पार्टी की लाईन ही बोल रहे हैं, ये वही लोग हैं जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलवाई थी, अयोध्या की सड़कों को खून से लाल करने का काम किया था। इन्होंने राम के अस्तित्व पर भी सवाल उठाने का काम किया था लेकिन 2014 से सनातनियों ने अपमान का बदला लेना सीख लिया है।

UP News:

यहां से शेयर करें