Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कमिश्नर ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर किया ग्रामीणों से संवाद  कमिश्नर ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर किया ग्रामीणों से संवाद 

कमिश्नर ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर किया ग्रामीणों से संवाद 

Jasrana news :  मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने आईजी दीपक कुमार के साथ जसराना विधानसभा के गांव उतरारा में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वीप द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में प्रतिभाग किया। ग्रामीणों से संवाद कर मतदान करने की शपथ दिलाई।  ब्लॉक प्रमुख हाथवंत सुरेश यादव और ग्राम प्रधान सुंदर यादव ने गांव में हो रहे चुनावी माहौल के बारे में जानकारी दी। वहीं मंडलायुक्त ने लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। स्वीप के तहत सभी को शपथ दिलाई गई।
          इस दौरान डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित, एडीएम अभिषेक सिंह, एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह, एसडीएम सत्येंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। स्वीप की ब्रांड एंबेसडर सुमन राजपूत ने बुके देकर मंडलायुक्त का स्वागत किया।
 स्कूल चलो अभियान के तहत किया बच्चों का सम्मान  _ 
जसराना । स्कूल चलो अभियान के तहत कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले बच्चों का मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी और आईजी दीपक कुमार ने माला पहनाकर स्वागत किया । इस दौरान बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने तो अध्यापकों से अपने कर्तव्य का सही तरीके से पालन करने को कहा।
यहां से शेयर करें