Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
वार्षिकोत्सव में मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित  वार्षिकोत्सव में मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित 

वार्षिकोत्सव में मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित 

shikohabad news  ब्लॉक अरांव के प्राथमिक विद्यालय सुम्मेरपुर में वार्षिकोत्सव मनाया गया, जिसमें प्रत्येक क्लास से प्रथम,द्वितीय, व तृतीय  स्थान प्राप्त करने वालों विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह व उनका रिजल्टकार्ड देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान ब्रह्मप्रकाश राजपूत तथा विशिष्ट अतिथि अमित कुमार ब्लॉक अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,l व ब्लॉक के एआरपी  अजय कुमार, श्रीमती मंजूलता यादव थे । प्रधानाध्यापिका श्रीमती अनुपम यादव ने कार्यक्रम में आए समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया । इस दौरान मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि पढ़ना जीवन की बहुत महत्वपूर्ण इकाई है । बच्चों आपको जीवन में दो बातें याद रखनी चाहिए। पहली जो छात्र पढ़ते है वह जीवन में सारी खुशियां प्राप्त करते है जो बच्चे पढ़ाई पर ध्यान नहीं देते वे बाद में जीवन भर कष्ट झेलते हैं। दूसरी यह के सभी विद्यार्थियों को अपने जीवन में विद्यार्थी पंचलक्षणम का सूत्र ध्यान रखते हुए उसका अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम में सोनम शर्मा, मिथिलेश, वीरेन्द्र सिंह, आरती, कप्तान सिंह व अभिभावक आदि  उपस्थित रहे।
यहां से शेयर करें