Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जिला प्रशासन का अलर्टः हीट वेव और लू से बचाने को ये एडवाइजरी की जारी – जय हिन्द जनाब जिला प्रशासन का अलर्टः हीट वेव और लू से बचाने को ये एडवाइजरी की जारी – जय हिन्द जनाब

जिला प्रशासन का अलर्टः हीट वेव और लू से बचाने को ये एडवाइजरी की जारी

जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार के नेतृत्व में जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर द्वारा हीट वेव/लू से बचाव के लिए “क्या करें, क्या न करें” के संबंध में जनहित में एडवाइजरी जारी की गई है। जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम बुद्ध नगर ओमकार चतुर्वेदी ने हीट वेव/लू में “क्या करें क्या न करें” के संबंध में विस्तार बताया कि हीट वेव/लू के दौरान क्या करें-

 

यह भी पढ़ें : Gautam Budh Nagar LokSabha Election: आखिरी दिन 16 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे, अब तक कुल 34 उम्मीदवार मैदान में, इन लोगों के पर्चें हो सकते है रद्द

1. प्रचार माध्यमों पर हीट वेव/लू की चेतावनी पर ध्यान दें।
2. अधिक से अधिक पानी पीयें, यदि प्यास न लगी हो तब भी।
3. हल्के रंग के पसीना शोषित करने वाले सूती वस्त्र पहने।
4. घर से बाहर निकलते समय घूप के चश्मे, छाता, टोपी व चप्पल का प्रयोग करें।
5.अगर आप खुले में कार्य करते हैं तो सिर, चेहरा, हाथ, पैरों को गीले कपडे से ढककर रखें तथा छाते का प्रयोग करें।
6. लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपडे से पोंछे अथवा नहलायें तथा चिकित्सक से सम्पर्क करें-
7. यात्रा करते समय पीने का पानी साथ रखें।
8. ओ0आर0एस0, घर में बने पेय पदार्थ जैसे-लस्सी, चावल का पानी, नीबूं पानी, छाछ आदि का उपयोग करें, जिससे शरीर में पानी की कमी की भरपाई हो सके।
9. हीट स्ट्रोक, हीट रैश, हीट कैम्प के लक्षणों जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सरदर्द, उबकाई, पसीना आना, बेहोशी आदि को पहचानना।
10. यदि बेहोशी या बीमारी अनुभव करते है तो तुरन्त चिकित्सकीय सलाह लें।
11. अपने घर को ठण्डा रखें। पर्दे, दरवाजे आदि का प्रयोग करें तथा रात व शाम के समय कमरों व घर को ठण्डा करने के लिये इन्हें खोल दें।
12. पंखे, गीले कपडे का प्रयोग करें तथा बार-बार स्नान करें।
13. कार्यस्थल पर ठंडे पीने का पानी रखें/उपलब्ध करायें।
14. कर्मियों को सीघे सूर्य की रोशनी से बचने हेतु सावधान करें।
15. श्रमसाध्य कार्यो को ठंडे समय में करने/कराने का प्रयास करें।
16. घर से बाहर होने की स्थिति में आराम करने की समयावधि तथा आवृत्ति को बढायें।
17. गर्भवती महिला कर्मियों तथा रोग्रगस्त कर्मियों पर अतिरिक्त ध्यान देना चाहिये।

यह भी पढ़ें : Gautam Budh Nagar LokSabha Election: भाजपा यूथ विंग उम्मीदवार को इस तरह बना रहा मजबूत, ये है पूरी प्लानिंग

 हीट वेव/लू में क्या न करें

1-जानवरों एवं बच्चों को कभी भी बंद/खडी गाडियों में अकेला न छोडें।
2-दोपहर 12 से 03 बजे के मध्य सूर्य की रोशनी में जाने से बचें।सूर्य के ताप से बचने के लिये जहां तक सम्भव हो, घर के निचली मंजिल पर रहें।
3-गहरे रंग के भारी तथा तंग कपडे न पहनें।
4-जब बाहर का तापमान अधिक हो, तब श्रमसाध्य कार्य न करें।
5-अधिक प्रोटीन तथा बासी एवं संक्रमित खाद्य व पेय पदार्थ का सेवन न करें।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।

यहां से शेयर करें