Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Daniel's death: एक्टर डेनियल बालाजी का हार्ट अटैक से निधन Daniel's death: एक्टर डेनियल बालाजी का हार्ट अटैक से निधन

Daniel’s death: एक्टर डेनियल बालाजी का हार्ट अटैक से निधन

Daniel's death:

Daniel’s death: मुंबई। साउथ सिनेमा इंडस्ट्री से एक बुरी खबर है। मशहूर तमिल अभिनेता डेनियल बालाजी का निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने पर उनका चेन्नई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था और इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। इस दुखद घटना से साउथ सिनेमा इंडस्ट्री में शोक फैल गया है।

Daniel’s death:

डेनियल (48) ने शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के कोटिवकम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पुरसाईवलकम स्थित उनके घर ले जाया गया है। डेनियल की अचानक मौत से उनके परिवार, प्रशंसकों और तमिल फिल्म उद्योग को झटका लगा है।

डेनियल ने 2002 में तमिल फिल्म ”अप्रैल मधाथिल” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्हें गौतम मेनन और सूर्या-ज्योतिका अभिनीत फिल्म ”काखा काखा” से लोकप्रियता मिली। वेट्री मारन की फिल्म पोलाधवन में भी उन्हें नकारात्मक भूमिका में देखा गया था। उन्होंने ”वेत्तायदु विलायदु”, ”येन्नई अरिंधल”, ”अच्चम येनबधु मदामयदा”, थलपति विजय की ”बैरवा”, धनुष की ”वाडा चेन्नई” और विजय की ”बिगिल” में अभिनय किया। ”अरियावन” उनकी आखिरी फिल्म थी।

डेनियल बालाजी एक महान अभिनेता थे। उन्होंने न सिर्फ तमिल बल्कि अन्य साउथ भाषाओं में भी फिल्में की थीं। उन्होंने मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। दिल का दौरा पड़ने से डेनियल की मौत के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Delhi News: राष्ट्रपति भवन में 30 मार्च को नहीं होगा गार्ड परिवर्तन समारोह

Daniel’s death:

यहां से शेयर करें