Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
'Double Smart' अच्छी फिल्म मिलेगी ताे रोमांस भी कर लेंगे : संजू बाबा 'Double Smart' अच्छी फिल्म मिलेगी ताे रोमांस भी कर लेंगे : संजू बाबा

‘Double Smart’ अच्छी फिल्म मिलेगी ताे रोमांस भी कर लेंगे : संजू बाबा

'Double Smart'

‘Double Smart’ बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपनी पिछली फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ के बाद जल्द ही तेलुगू साइंस फिक्शन की फिल्म ‘डबल स्मार्ट’ में नजर आएंगे। फिल्म में वे अभिनेता राम पोथिनेनी, काव्या थापर, सियाजी शिंदे और अन्य कलाकारों के साथ काम करते दिखेंगे। हाल ही में मुंबई में इस फिल्म का सॉन्ग ‘बिग बुल’ रिलीज किया गया, जहां फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी। इस दौरान मंच पर उपस्थित होस्ट ने संजय से प्रश्न करते हुए पूछा कि काफी समय उन्होंने एक रोमांटिक फिल्म नहीं की है। क्या वे आनेवाले समय में किसी रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे? इस पर संजू बाबा ने कहा, ‘आप क्या कहते हो? हां, अगर कोई अच्छी फिल्म मिलेगी ताे रोमांस भी कर लेंगे। हमारा जो जनरेशन है, वो मॉस ऑडियंस के लिए फिल्में बनाता था तो हम लोग मासी हीरो हैं। हां, मैंने एक बार साजन फिल्म की थी। बहुत अच्छी फिल्म थी और गाने भी अच्छे थी। एक और साजन कर लेंगे।’

‘Double Smart’

दरअसल, साल 1991 में आई संजय दत्त की फिल्म ‘साजन’ एक सुपर हिट फिल्म साबित हुई थी। फिल्म के गाने भी बेहद हिट थे। फिल्म को मिली सफलता के बाद उसे अब दोबारा तेलुगू भाषा में ‘अल्लारी प्रियुदु’ के नाम से रिलीज की जाएगी। साउथ की फिल्मों में काम करने का उनका अनुभव के सवाल पर अभिनेता ने कहा कि, ‘मैं नहीं जानता लेकिन दक्षिण की किसी फिल्म में काम करना मेरे लिए भी एक चुनौती है। नेगेटिव रोल में काफी कुछ करने को मिलता है। आप मार खाते हो, मारते हो। अपने जीवन में कई सारी फिल्में करने के बाद नेगेटिव रोल करने से संतुष्टि मिलती है, क्योंकि इसमें विविधता है।’ संजय दत्त अभी हाल में रिलीज ‘घुड़चढ़ी’ में रवीना टंडन के साथ नजर आए थे।

‘Double Smart’

यहां से शेयर करें