Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Uttarakhand Golf Federation: बच्चों के लिए गोल्फ कैंप का आयोजन Uttarakhand Golf Federation: बच्चों के लिए गोल्फ कैंप का आयोजन

Uttarakhand Golf Federation: स्कूली बच्चों के लिए किया गया गोल्फ कैंप का आयोजन

Uttarakhand Golf Federation:

Uttarakhand Golf Federation: उत्तराखंड। उत्तराखंड गोल्फ फेडरेशन ने भारतीय गोल्फ संघ के सहयोग से स्कूली बच्चों के लिए 18-24 मार्च तक एईपीटीए पिथौरागढ़ गोल्फ कोर्स में पहला गोल्फ कैंप आयोजित किया है। इसका उद्घाटन 18 मार्च को मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर समर प्रताप सिंह चौहान ने किया था।

Uttarakhand Golf Federation:

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की मनोरम पहाड़ियों में गोल्फ को बढ़ावा देना और स्कूली बच्चों को गोल्फ के प्रति प्रोत्साहित करना है। इस शिविर में सात से अधिक विद्यालयों के 80 से अधिक बच्चों को दो पालियों में पिथौरागढ से अनुभवी गोल्फ प्रशिक्षक प्रेम सिंह एवं नैनीताल से टीकम कुमार, राहुल वाल्मीकि एवं पंकज पालीवाल द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट युसूफ सैफी, कर्नल करम सिंह बिष्ट, गोल्फ कैप्टन एईपीटीए पिथौरागढ एवं उत्तराखंड गोल्फ फेडरेशन के सचिव हरीश कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

जिन स्कूलों के बच्चे गोल्फ कैंप में भाग ले रहे हैं उनमें पिथौरागढ़ से जनरल बी.सी. जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, मानस अकादमी, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, दयानंद विद्या मंदिर, आइकन इंटरनेशनल स्कूल, और आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज, मूनाकोट शामिल हैं।

सभी पदाधिकारियों ने भारतीय गोल्फ संघ के अध्यक्ष बृजिंदर सिंह और महानिदेशक (सेवानिवृत्त) मेजर जनरल विभूति भूषण को पिथौरागढ़ में गोल्फ कैंप के आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी बच्चों के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने में मदद करने को कहा।

Uttarakhand Golf Federation:

यहां से शेयर करें