Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पवन तथा सौम्या ने चैंपियनशिप की शील्ड पर जमाया कब्जा   पवन तथा सौम्या ने चैंपियनशिप की शील्ड पर जमाया कब्जा  

पवन तथा सौम्या ने चैंपियनशिप की शील्ड पर जमाया कब्जा  

shikohabad news : पालीवाल महाविद्यालय शिकोहाबाद में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कालेज परिसर में किया गया। जिसमें छात्र/छात्राओं की चैंपियनशिप अलग अलग घोषित की गई। छात्राओं की कुल पांच प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई, जिसमें 100 मी दौड़ प्रतियोगिता में रौनक यादव प्रथम, अंजू द्वितीय, दीक्षा तृतीय, 200 मीटर दौड़ में दीक्षा प्रथम, अंजली यादव द्वितीय, कामिनी तृतीय , जैवलिन थ्रो में युक्ति प्रथम, सौम्या राठौर द्वितीय, तान्या राठौर तृतीय , डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में सौम्या राठौर प्रथम, दीक्षा द्वितीय, अंजली यादव तृतीय तथा शॉट पुट में सौम्या राठौर प्रथम, वंशिका द्वितीय, रही ।
             वहीं छात्रों की 100 मी दौड़ प्रतियोगिता में नितिन कुमार प्रथम, 200 मी में प्रशान्त चौहान प्रथम, अमन यादव द्वितीय, 400 मी दौड़ में प्रशान्त चौहान प्रथम, अमन यादव द्वितीय, 800 मी दौड़ प्रतियोगिता में पवन कुमार प्रथम, प्रशान्त चौहान द्वितीय, आशीष कुमार तृतीय रहे। वहीं 1500 मीटर दौड़ में पवन कुमार प्रथम, पनमेंद्र द्वितीय, प्रशान्त चौहान तृतीय रहे। जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में पवन कुमार प्रथम, जगमोहन द्वितीय, हैमर थ्रो में पवन कुमार प्रथम, जगमोहन द्वितीय, डिस्कस थ्रो में अमन यादव प्रथम, सत्यम कुमार द्वितीय , लंबी कूद में पनमेन्द्र प्रथम, विकास कुमार द्वितीय, ऊंची कूद में अम्बुज पाण्डेय प्रथम, आदित्य कुमार द्वितीय रहे। इस दौरान छात्रों में पवन कुमार चैंपियन तथा प्रशान्त चौहान रनर रहे , जबकि छात्राओ में सौम्या राठौर चैंपियन तथा दीक्षा रनर अप रहीं ।
shikohabad news
        इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सचिव ओमप्रकाश पालीवाल ने कहा कि छात्र/छात्राओं को पढ़ाई के अतिरिक्त खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना चाहिए जिससे शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। इस दौरान प्राचार्य प्रोफेसर प्रवीण कुमार,  क्रीड़ा प्रभारी पी.के. पालीवाल, डॉक्टर सुशील कुमार मिश्रा,  डॉ प्रेम प्रभाकर, कार्यालय अधीक्षक  नवीन पालीवाल, डॉ अजय कुमार, डॉ शरद मित्तल, डॉ आर सी दुबे, डॉ एमपी सिंह, डॉ ए के चौधरी, राजीव अग्रवाल, पवन भारद्वाज , डॉ आर बी पाण्डेय , डॉ टी एच नकवी, डॉ होजेफा सगीर, शालू अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह , अनुराग पालीवाल, लवली वर्मा, प्रवेंद्र मुद्गल, रवीश पालीवाल, हिमांशू आदि उपस्थित रहे ।
shikohabad news
यहां से शेयर करें