Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida News: पुरानी रंजिश में युवक को इस कदर पीटा की वो लहूलुहान हो गया बाद में पुलिस ने ये किया Greater Noida News: पुरानी रंजिश में युवक को इस कदर पीटा की वो लहूलुहान हो गया बाद में पुलिस ने ये किया

Greater Noida News: पुरानी रंजिश में युवक को इस कदर पीटा की वो लहूलुहान हो गया बाद में पुलिस ने ये किया

Greater Noida News: कुलेसरा गांव में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश में उसे पीटकर घायल किया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस की है। पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: Noida News: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, ऐसे चंद मिनटों में उड़ा लेते थे वाहन

सेक्टर ईकोटेक-3 पुलिस के मुताबिक कुलेसरा निवासी रूपेश राय ने बताया कि वह सोमवार की शाम घर से सब्जी लेने जा रहा था। इस दौरान बारातघर के समीप प्रिंस, मनीष, रितेश और राजन ने उसे रास्ते में रोक लिया। पुरानी रंजिश के चलते चारों ने लाठी-डंडे से उसे बुरी तरह पीटा। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी का कहना है पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

 

यहां से शेयर करें