Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
 माइंड पावर यूनिवर्सिटी नैनीताल को सरकार ने दी मान्यता   माइंड पावर यूनिवर्सिटी नैनीताल को सरकार ने दी मान्यता 

 माइंड पावर यूनिवर्सिटी नैनीताल को सरकार ने दी मान्यता 

Firozabad news :  उत्तराखंड राज्य के भीमताल ( नैनीताल ) में बनाई गई  माइंड पावर यूनिवर्सिटी को  मान्यता उत्तराखंड सरकार द्वारा दे दी गई है। साथ ही इसी सत्र से एडमिशन कर पढ़ाई सुचारू रूप से करने को कहा गया है । इसके बाद यूनिवर्सिटी संचालक एवं उनसे जुड़े लोगों में खुशी देखी जा रही है। इधर आज गुरुवार को यूनिवर्सिटी के संचालक / कुलाधिपति योगेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जुलाई 2022 में विश्वविद्यालय की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थी। इससे पहले 3 मार्च 2020 को एनआईयू  हुआ था । 27 फरवरी को बजट सत्र के दौरान उनकी यूनिवर्सिटी सहित चार निजी विश्वविद्यालय को मान्यता देने की प्रक्रिया सरकार ने पूर्ण की है ।
        उन्होंने बताया कि माइंड पावर यूनिवर्सिटी कुमायूं क्षेत्र में अकेली यूनिवर्सिटी है , जो फुलफ्रेश यूनिवर्सिटी के रूप में बनाई गई है , क्योंकि उत्तराखंड में अन्य यूनिवर्सिटी बनी है वह पहले से कॉलेज के रूप में कार्यरत थी। लेकिन माइंड पावर यूनिवर्सिटी एक ऐसी है जिसने सीधे यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि इस सत्र 2024 से उनका पहला शैक्षिक सत्र आरंभ किया जा  रहा है। उन्होंने कह कि शिक्षा को बेहतरीन आयाम देने का काम यूनिवर्सिटी द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार को किए गए वादे भी पूरे किए जाएंगे। योगेश यादव ने बताया कि आने वाले समय में कई ऐसे कोर्स यूनिवर्सिटी में संचालित किए जाएंगे, जो अभी तक अन्य विश्वविद्यालय में नहीं है। उन्होंने बताया कि एक मार्च के बाद से एडमिशन शुरू होंगे तथा मार्च के पहले हफ्ते में एक कार्यक्रम भी यूनिवर्सिटी परिसर में किया जाएगा । वार्ता के दौरान बृजेश कुमार यादव, हृदेश यादव, तरुण शंखधर, सुरेश यादव, विकास यादव, कुलदीप तोमर समेत एसीएमटी ग्रुप से जुड़े शिक्षकगण मौजूद रहे ।
Firozabad news
यहां से शेयर करें