Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दीवार तोड़ बैंक में घुसे चोर, नहीं तोड़ पाए स्ट्रॉंगरूम – जय हिन्द जनाब दीवार तोड़ बैंक में घुसे चोर, नहीं तोड़ पाए स्ट्रॉंगरूम – जय हिन्द जनाब

दीवार तोड़ बैंक में घुसे चोर, नहीं तोड़ पाए स्ट्रॉंगरूम

जोधपुर। बैंक ऑफ़ इंडिया की सांगरिया शाखा मेें बुधवार देर रात चोरों ने बैंक की पीछे की दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन वे स्ट्रॉग रूम को तोडऩे में विफल रहे। इससे वहां रखे लाखों रुपए बच गए।चोरों ने कैश जमा कराने की मशीन को तोड दिया, लेकिन मशीन खऱाब होने के कारण इसमें नगदी नहीं थी। वहीं जाते समय चोर वहां लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़कर अपने साथ ले गए।

सांगरिया क्षेत्र में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में चोरों ने सेंध अवश्य लगा दी, लेकिन उनके हाथ कुछ विशेष लग नहीं पाया। बैंक का स्टॉफ आज सुबह सवा नौ बजे यहां पहुंचा तब वारदात का पता लगा। वहां लगे कैमरे में दर्ज फोटो के अनुसार चार चोर बैंक के पीछे की दीवार तोड़ अंदर घुसे।

चोरों ने सबसे पहले स्ट्रॉग रूम का दरवाजा तोडऩे का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बावजूद वे इसे तोड़ नहीं पाए। इसके बाद उन्होंने बाहर रखी एक तिजोरी को तोडऩे का प्रयास किया। इसमें भी कामयाब नहीं होने पर वे वहां रखे दो मोबाइल चार्जर और पानी की एक बोतल लेकर खिसक लिए। जाते समय वे वहां लगे एख कैमरे को तोड़ कर अपने साथ लेते गए। बैंक के सहायक प्रबंधक ने बासनी थाने में इसकी रिपोर्ट दी। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के साथ एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। चोरों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे है।

यहां से शेयर करें