Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
किसानों का 'संसद कूच' आज किसानों का 'संसद कूच' आज

किसानों का ‘संसद कूच’ आज

एक मंच पर आए 20 संगठन, पुलिस और प्रशासन ने भी कमर कसी
Noida/Greater Noida news :  जनपद में वर्तमान समय में मांगों को लेकर किसानों का चार स्थानों पर धरना चल रहा हैं। अंसल बिल्डर के खिलाफ जय जवान जय किसान संगठन, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर अखिल भारतीय किसान सभा के द्वारा, एनटीपीसी मुख्यालय सेक्टर 24 नोएडा व सेक्टर 6 पर भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में धरना चल रहे हैं। किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत का आयोजन किया, जहां पर 20 संगठनों ने सर्वसम्मति से ऐलान किया कि आज यानि शनिवार को दिल्ली कूच किया जाएगा। सभी किसान संगठनों ने संसद मार्च का ऐलान किया है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने महापंचायत में हिस्सा लिया है। महापंचायत की अध्यक्षता चंद्रमल प्रधान ने की। संचालन जगबीर नंबरदार ने किया। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम जुनपत के धरनारत किसान राजवीर सिंह महापंचायत में शामिल होने आ रहे थे। रास्ते में अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। परिवार के सदस्य और अन्य किसान उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना प्राप्त होने पर धरनारत किसानों ने 2 मिनट का मौन धारण किया है। राजवीर सिंह किसान सभा के उपाध्यक्ष अजब सिंह भाटी के चाचा थे।

Noida/Greater Noida news

किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कहा, “सरकार के इशारे पर पुलिस किसानों को गांव में जाकर धरने में आने से रोक रही है। यह कार्य संविधान में दिए गए बुनियादी अधिकारों के खिलाफ है। पुलिस का काम नागरिकों के बुनियादी अधिकारों की रक्षा करना है। पुलिस के अधिकारियों ने संविधान की कसम खाकर नौकरी पाई है। ऐसे में संविधान के खिलाफ जाकर अधिकारी संविधान का ही उल्लंघन कर रहे हैं। वह किसी सरकार के नौकर नहीं हैं, बल्कि कानून के नौकर हैं। उन्हें अपनी हर कार्रवाई कानून के अनुसार करनी चाहिए।” एनटीपीसी के किसानों के नेतृत्व कर रहे मनमेंदर ने कहा, किसानों को उनका हक देने की बजाय उन्हें दबाने की कोशिश हो रही है। किसान दबे नहीं हैं और ना कभी दबेंगे। भले ही सरकार कितने हक मार ले, किसान हर हाल में जीत कर ही दम लेंगे महापंचायत में किसानों ने कहा, “बहुत पीड़ा सह ली है। अब और नहीं सहेंगे। संसद के बजट सत्र के दौरान 8 फरवरी को हजारों की संख्या में किसान संसद के लिए मार्च करेंगे। भारतीय किसान परिषद के सुखबीर खलीफा ने कहा, हमें हर हाल में 10 परसेंट आबादी भूखंडों के मुद्दे को चुनाव से पहले हल करना है। किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हन्नान मौला ने कहा, “यह सरकार किसान विरोधी है। किसानों को पक्का मोर्चा लगाकर ही सफलता मिलेगी।” किसान सभा के हापुड़ के प्रभारी टीकम नागर ने कहा, “पूरे हापुड़ और गाजियाबाद जिले के किसान संसद मार्च में हिस्सा लेंगे।” सिस्टम सुधार संगठन के आगरा से आए अंशुमान ठाकुर ने कहा, “हम पूरी तरह ग्रेटर नोएडा और नोएडा के किसानों के साथ हैं।” जय जवान जय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील फौजी ने कहा, “नये भूमि अधिग्रहण कानून को लागू नहीं करना किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। प्राधिकरण से प्रस्ताव पास होकर शासन को गया है। हर हाल में लागू करवाकर रहेंगे।”

Noida/Greater Noida news

इन किसान नेताओं ने महापंचायत में लिया भाग
धरने को सपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार भाटी, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी, भारतीय किसान यूनियन के जितेंद्र भाटी, ओमपाल भाटी, राजकुमार सिंह, डॉक्टर फकीरचंद, गबरी मुखिया, सुरेश यादव, निरंकार प्रधान, विनोद सरपंच, मोहित भाटी, मोहित यादव, मोहित नागर, प्रशांत भाटी, अमित भाटी, सुशील सुनपुरा, संजय भाई, किरणपाल, भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्रता के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण शर्मा, भारतीय वीर दल के विजय कसाना, डॉ.बबली, नितिन प्रधान, किसान सभा के सहसंयोजक सुशील प्रधान, अध्यक्ष यशपाल भाटी, संजय भाटी, राजू भाटी, कृष्ण पाल भाटी, देवेंद्र भोगपुर, अजब सिंह लुक्सर, जोगिंदर प्रधान सिरसा, पप्पू ठेकेदार खानपुर, मनवीर भाटी खानपुर, सुरेंद्र भाटी खानपुर, जितेंद्र मैनेजर, निशांत रावल घोड़ी, भोजराज रावल, तेजपाल प्रधान, हृदयेश शर्मा, विजेंद्र नागर, भीम सिंह प्रधान, अजब सिंह सलारपुर, संदीप भाटी, सुशांत भाटी, सुरेंद्र यादव, मुकुल यादव, अंकित यादव, पूनम देवी, तिलक देवी, गीता देवी, रीना देवी, जोगेंद्री देवी, मीनू देवी, राजेश देवी, रईसा बेगम, आशा यादव, गुड़िया, रेखा चौहान, कमलेश देवी और अन्य सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया।

Noida/Greater Noida news

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने की किसानों को रोकने की तैयारी
किसानों के संसद मार्च को स्थगित करवाने के लिए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन और विकास प्राधिकरणों के अफसर किसान नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक कोई हल नहीं निकला है। दूसरी तरफ गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने किसानों के संसद मार्च को लेकर कमर कस ली है। पुलिस कमिश्नरेट के फील्ड और हेडक्वार्टर तैनात अफसरों को कानून व्यवस्था संभालने के लिए ड्यूटी में लगा दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस किसान नेताओं को उनके घरों में नजरबन्द करेगी। किसानों को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रोका जाएगा। उसके बाद गौतमबुद्ध नगर और दिल्ली की सीमाओं पर नाकाबंदी राखी जाएगी।
नोएडा के कई मार्ग पर आगमन रहेगा प्रभावित
किसानों के प्रदर्शन और दिल्ली कूच के कार्यक्रम के दौरान बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से देर शाम तक सेक्टर-1 गोलचक्कर चौक से सेक्टर-6 चौकी चौक तक, संदीप पेपर मिल चौक से हरौला चौक तक मार्ग पर यातायात का आगमन प्रतिबंधित रहेगा।
धरना प्रदर्शन के मद्देनजर सेक्टर-1 गोलचक्कर चौक, रजनीगंधा चौक, सेक्टर-6 चौकी चौक, झुंडपुरा चौक, सेक्टर-8, सेक्टर-10, सेक्टर-11, सेक्टर-112 चौक, हरौला चौक से आवश्यकतानुसार यातायात का डायवर्जन किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव का कहना है कि आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन के दौरान सुरक्षित गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते है।

Noida/Greater Noida news

ऐसा रहेगा यातायात
-गोलचक्कर चौक सेक्टर-1 से संदीप पेपर मिल चौक होकर झुंडपुरा चौक की ओर जाने वाला यातायात गोलचक्कर चौक सेक्टर-1 से रजनीगंधा चौक होकर गंतव्य को जा सकेगा।
-झुंडपुरा चौक से संदीप पेपर मिल चौक होकर गोलचक्कर चौक सेक्टर-1 की ओर जाने वाला यातायात झुंडपुरा चौक से सेक्टर-8, सेक्टर-10, सेक्टर-11, सेक्टर-112 चौक होकर गंतव्य को जा सकेगा।
-संदीप पेपर मिल चौक से हरौला चौक होकर जाने वाला यातायात रोहन मोटर्स तिराहा, आईजीएल चौक सेक्टर-1 से गोलचक्कर चौक और अशोक नगर होकर गंतव्य को जा सकेगा।
-हरौला चौक से संदीप पेपर मिल चौक की जाने वाला यातायात हरौला चौक से सेक्टर-16 मार्किट कट होकर गंतव्य को जा सकेगा।
-गोलचक्कर चौक से रजनीगंधा चौक होकर सेक्टर-18, सेक्टर-27, सेक्टर-37 आदि की ओर जाने वाला यातायात यथावत गंतव्य को जा सकेगा।
-नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से और एमपी-1 मार्ग से डीएनडी होकर दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात डीएनडी पर यातायात अवरोध उत्पन्न होने की स्थिति में चिल्ला रेड लाइट से गंतव्य को जा सकेगा।
-नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से चिल्ला रेड लाइट होकर दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात चिल्ला रेड लाइट पर यातायात अवरोध उत्पन्न होने की स्थिति में डीएनडी से गंतव्य को जा सकेगा।
-नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से आकर महामाया फ्लाईओवर से डीएनडी, चिल्ला होकर दिल्ली जाने वाला यातायात चिल्ला, डीएनडी पर यातायात अवरोध उत्पन्न होने की डीएनडी से गंतव्य की ओर जा सकेगा।
-नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से आकर महामाया फ्लाईओवर से डीएनडी, चिल्ला होकर दिल्ली जाने वाला यातायात चिल्ला, डीएनडी पर यातायात अवरोध उत्पन्न होने की स्थिति में चरखा गोलचक्कर से सेक्टर-94 अंडरपास होकर महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37, सेक्टर-18, सेक्टर-16, सेक्टर-15 से अशोक नगर होकर गंतव्य को जा सकेगा।
-नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से आकर डीएनडी, चिल्ला होकर दिल्ली जाने वाला यातायात चिल्ला, डीएनडी पर यातायात अवरोध उत्पन्न होने की स्थिति में दलित प्रेरणा स्थल गेट नंंबर-2 सेक्टर-95 (बर्ड फिडिंग प्वाइंट) के निकट फिल्मसिटी फ्लाईओवर से सेक्टर-18 चढ़ने वाले लूप से सेक्टर-18, सेक्टर-16, सेक्टर-15 से अशोक नगर और एलिवेटेड रोड होकर सेक्टर-60, सेक्टर-62, एनएच-24 होकर गंतव्य को जा सकेगा

Noida/Greater Noida news

यहां से शेयर करें