Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर चोर

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर चोर

dadri news : पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर वंचित चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों ने कई घटनाएं करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार एवं 4 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है।
थाना दादरी के थाना प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना दादरी पर वादी पीयूष जैन व अन्य द्वारा मुकदमे दर्ज कराए गए की वादी के कंट्रक्शन प्लांट से लोहे के रफ्तार चोरी और अन्य देवी इसी तरह के कई मुकदमे दर्ज कराई, पुलिस ने बढ़ती चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस व अन्य माध्यमों से तीन चोरों को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए चोर आजाद पुत्र शमशाद निवासी ग्राम कलछीना गाजियाबाद, नावेद पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला गढ़ी नई आबादी हापुड़, इमरान पुत्र हारून निवासी उपरोक्त बताएं। इनके पास से तमंचा ,कारतूस एवं 4 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

यहां से शेयर करें