Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
 डीएम ने पंचायतीराज के कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश   डीएम ने पंचायतीराज के कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश 

 डीएम ने पंचायतीराज के कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश 

Firozabad news :  जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में पंचायतीराज विभाग के कार्योें की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने गांव में साफ सफाई की व्यवस्था खराब होने, व्यक्तिगत शौचालय बनाने की खराब प्रगति व सामुदायिक शौचालयों का खराब रख रखाव, ओडीएफ प्लस माडल गांव, आर आर सी सेण्टर, प्लास्टिक वैस्ट मैनेजमेंट सिस्टम व स्पेस लैब, अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण आदि कार्यों की खराब प्रगति पर एडीओ पंचायत व ब्लाॅक समन्वयक को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि वह गांव की स्वच्छता व विकास के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को शत-प्रतिशत क्रियान्वयन कर गांव को माॅडल गांव के रूप में विकसित करें।
           उन्होने स्पष्ट रूप से कहा कि आंकड़ों में नहीं धरातल पर दिखना चाहिए गांव की स्वच्छता व विकास। उन्होने एक-एक कर सभी नौ विकास खण्ड़ों की पंचायतवार प्रगति की समीक्षा करते हुए ब्लाॅक जसराना व मदनपुर की ज्यादा खराब प्रगति पर एडीओ पंचायत व ब्लाॅक समन्वयक का वेतन रोकने के साथ विभागीय कार्यवाही व बेकार समन्वयक को नोटिस देकर हटाने की कार्यवाही के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दी। इसी प्रकार से अन्य विकास खण्डों की समीक्षा के दौरान अलग-अलग योजनाओं में खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए सभी एडीओ पंचायत व ब्लाॅक समन्वयकों को कड़ी फटकार लगाते हुए अग्रिम आदेशों तक उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।
Firozabad news
          डीएम ने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि गांव के आंगनबाडी केन्द्रों, ग्राम सचिवालयों, परिषदीय विद्यालयों के परिसरों व शौचालयों को प्राथमिकता पर साफ सुथरा बनाया जाए। सभी ओडीएफ प्लस गांव बनाने पर जोर देते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वह सुनिश्चित करें कि गांव में कोई भी पात्र व्यक्ति व्यक्ति शौचालय से वंचित नही रहने पाए । बैठक में डीपीआरओ नीरज सिन्हा, अपर मुख्य जिला पंचायत अधिकारी, एडीपीआरओ धनराज कुमार, सभी वीडीओ, एडीओ पंचायत, पंचायत सचिव व ब्लाॅक समन्वयक आदि उपस्थित रहेें ।
यहां से शेयर करें