Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
bomb threat: इंडिगो के 40 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी निराधार bomb threat: इंडिगो के 40 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी निराधार

bomb threat: इंडिगो के 40 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी निराधार, मुकदमा दर्ज

bomb threat:

bomb threat:  कानपुर। इंडिगो एयरलाइन्स के 40 विमानों को बम से उड़ा देने की धमकी का मामला जांच के बाद निराधार निकला। इस मामले में कानपुर महानगर के सेन पश्चिम पारा थाने में एक नाबालिक बच्चे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह जानकारी सोमवार को पुलिस उपायुक्त अपराध सलमान ताज पाटिल ने दी।

bomb threat:

उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को इंडिगो एयरलाइन्स पुणे के कस्टमर केयर नम्बर पर एक फोन करके धमकी दी गई कि 40 विमानों को उड़ा दिया जाएगा। जिसे गंभीरता से लेते हुए देश की सभी सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और जांच शुरू कर दी गई। जांच के दौरान पता चला कि फोन कानपुर नगर के सेन पश्चिम पारा क्षेत्र किया गया है।

एयरफोर्स ने तत्काल कानपुर पुलिस से सम्पर्क करके जांच करने का निर्देश दिया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम सर्विलांस के सहयोग से फोन करने वाले का पता लगा लिया। पुलिस टीम पहुंची तो पता चला कि कुशीनगर जनपद के मूल निवासी सेन पश्चिम थाना क्षेत्र में बीते काफी दिनों से रह रहा है। उसी परिवार का 15 वर्षीय बच्चा मीडिया में नाम छपने के लिए अपने पिता के फोन से इंटरनेट के माध्यम से इंडिगो एयरलाइन्स पुणे के कस्टमर केयर नंबर लेकर फोन किया और धमकी दिया कि 40 विमानों को बम से उड़ा दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला निराधार है। इस संबंध में सेन पश्चिम पारा थाने में धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अवगत करा दिया गया है।

NLCIL ने ओडिशा में 2400 मेगावाट की थर्मल पावर परियोजना BHEL को सौंपी

bomb threat:

यहां से शेयर करें