Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री स्थापित करने में यूपी अग्रणी सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री स्थापित करने में यूपी अग्रणी

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री स्थापित करने में यूपी अग्रणी

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने टीम के साथ श्रीट्रान कंपनी का किया निरीक्षण, बोले
Ghaziabad news : सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए अब जिले में भी कवायद शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बुधवार को टीम के साथ श्रीट्रान कंपनी का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए दक्षिण भारत के राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य है। उन्होंने श्रीट्रान कंपनी के परिसर में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ऐलिसीना के सेंटर फॉर एक्सीलेंस एवं एडवांस पैकेजिंग सेमीकंडक्टर स्थापित करने के लिए एलिसीना के ज्प्रेजेंटेशन को लेकर चर्चा की।
कैबिनेट मंत्री ने श्रीट्रान कंपनी के परिसर में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए विस्तृत प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश को दक्षिण भारत के राज्यों की तुलना में सेमीकंडक्टर इण्डस्ट्री के लिए एक अग्रणी राज्य बनाने के लिए संकल्प लिया गया है।
उन्होंने कहा कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य एंव रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स आईएएस अधिकारी रवि रंजन एंव एलिसीना के निदेशक एवं तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें