Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
 जरूरतमंद छात्रों को विद्यालय प्रशासन ने बांटे स्वेटर   जरूरतमंद छात्रों को विद्यालय प्रशासन ने बांटे स्वेटर 

 जरूरतमंद छात्रों को विद्यालय प्रशासन ने बांटे स्वेटर 

shikohabad news  :  बढ़ती हुई सर्दी को ध्यान में रखते हुए पाली इंटर कॉलेज की विद्यालय प्रबन्ध समिति के द्वारा जरूरतमंद बच्चों को वीरवार को पुनः गर्म कपड़े वितरित किए गए। मैनेजमेंट के उपाध्यक्ष विपिन कुमार पालीवाल और प्रधानाचार्य डा. रवि मिश्रा के नेतृत्व में विद्यालय में पढ़ने वाले जरूरत मंद छात्रों को स्वेटर वितरण किया गया । इस दौरान विद्यालय द्वारा 50 छात्रों को स्वेटर वितरित किए गए । स्वेटर पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे ।  इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक राजीव शर्मा, राममोहन पालीवाल, डॉ राम सिंह, हरपाल, हरकेश, डॉक्टर नीलम, हरिओम, प्रदीप श्रीवास्तव, संजय यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे । संचालन डॉक्टर अजब सिंह यादव ने किया । इस अवसर पर विपिन पालीवाल ने कहा कि सर्दी के मौसम में गरीब असहाय छात्रों को स्वेटर की बहुत आवश्यकता थी , जिनको  स्वेटर प्रदान किए गए हैं ।
यहां से शेयर करें