Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: सपाईयों ने मनाया बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस Noida News: सपाईयों ने मनाया बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस

Noida News: सपाईयों ने मनाया बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस

Noida News। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने बुधवार को नोएडा सेक्टर 37 स्थित अंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर उनकी मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
विचार गोष्ठी में सपा महानगर महासचिव विकास यादव  ने कहा कि बाबा साहब ने संसार में समरसता, एकता का काम किया।

यह भी पढ़े : Noida News: जिले के तीनों जोन में तैनात किए गए 39 चौकी प्रभारी

डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान में अमीर-गरीब, छोटे-बड़े सभी के लिए एक वोट का प्रावधान किया था।
गरीबों, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने की व्यवस्था के लिए उनके प्रयासों को भुलाया नहीं जा सकता। समाजवादी पार्टी के अंबेडकर वाहिनी के अध्यक्ष उदय सिंह व नितिन वाल्मीकि  ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई।
बाबा साहब ने घोर अन्याय, अपमान को सहकर हम सभी को न्याय, सम्मान संविधान के माध्यम से दिया। सामाजिक, आर्थिक गैर बराबरी को बाबा साहब खत्म करना चाहते थे, लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाए।
वरिष्ठ नेता ओमपाल राणा ने कहा कि बाबा साहेब ने कहा था कि राजनैतिक सत्ता वह चाभी है। जिससे हर सामाजिक ताले खोले जा सकते हैं। बाबा साहब ने एक सुंदर संविधान दिया। इससे हम सबको समानता के रूप में जीने का हक है। भाजपा शासन में दलितो को नौकरियों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने हमें विपरीत परिस्थितियों में संविधान निर्मित कर दिया था।

यह भी पढ़े : Delhi News: देश में जल्द ही इथेनॉल पम्प की होगी शुरूआत : गडकरी

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस मौके पर महासचिव विकास यादव, मोहम्मद नौशाद, ओमपाल राणा, गौरव कुमार यादव,वीरपाल अवाना, टीटू यादव, हसीब शकील, मुन्ना आलम, उदय सिंह, मुमताज आलम, नितिन बाल्मीकि, अरविंद चौहान, बाबू लाल बंसल, राम सहेली,सतवीर यादव, मिथलेश पाल, कमल सिंह गौतम,साहिल चौधरी राज कुमार, वीर बहादुर दीपक, विक्रम बाल्मीकि, रिछपाल अवाना, रविंद्र गौतम, राहुल बाल्मीकि, अरुण बाल्मीकि, अभिषेक बाल्मीकि, नरेश गुलजार अल्वी, विश्वास, अंश, आर्यन,मुख्य रूप से मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें