Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Financial Help: बारिश से प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद दी जाएगी Financial Help: बारिश से प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद दी जाएगी

Financial Help: बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद दी जाएगी: मुख्यमंत्री शिंदे

Financial Help: मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को तत्काल किसानों की फसलों का सर्वे करने का आदेश दिया गया है।

Financial Help:

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बुधवार को नागपुर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर कर्ज लेने का आरोप विपक्ष ने लगाया है जबकि राज्य सरकार की क्षमता कर्ज लेने और उसे वापस करने की है। इसी तरह भले ही कर्ज लेना पड़े, लेकिन राज्य सरकार किसानों को मदद किए बिना नहीं रहेगी। शिंदे ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी वजह से राज्य का विकास रुक गया था। कई परियोजनाएं पैसे की कमी की वजह से रुक गई थीं। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कड़कसिंह बने रहे और केंद्र से पैसे नहीं मांगे थे। अब वे दिल्ली जाकर परियोजनाओं के लिए पैसे ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रयास करना पड़ता है और वे राज्य की जनता के लिए प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल से नागपुर में शुरू होने वाले विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में विदर्भ, मराठवाड़ा सहित समूचे राज्य के हित को ध्यान में रखकर निर्णय लिए जाएंगे।

Financial Help:

यहां से शेयर करें