Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
PM MODI: देखिए इसे कहते है बड़ा दिल, पूरी टीम से मिले,शमी को लगाया गले PM MODI: देखिए इसे कहते है बड़ा दिल, पूरी टीम से मिले,शमी को लगाया गले

PM MODI: देखिए इसे कहते है बड़ा दिल, पूरी टीम से मिले,शमी को लगाया गले

वल्र्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमंेट किये जा रहे है लेकिन पीएम मोदी (PM Modi) ने बड़ा दिल दिखाते हुए पूरी टीम से मुलाकात तो की ही साथ ही शमी को देखते ही गले लगा लिया। बता दें कि कंगारुओं ने भारत को छह विकेट से हराया। इस हार के बाद भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में गए थे और उनके भावुक होने की तस्वीर भी सामने आई थी। रोहित शर्मा, मोहम्मद सिराज और विराट कोहली समेत सभी खिलाड़ी काफी भावुक नजर आए थे। ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्रेसिंग रूम में भारतीय क्रिकेटरों से मुलाकात भी की। अब इसकी तस्वीर सामने आई है। पीएम ने भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

यह भी पढ़े : Chhath Puja: छठ पूजा के मौके पर विधायक पंकज सिंह अलग ही अंदाज में दिखे

भारत के मुख्य ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पीएम के ड्रेसिंग रूम में आने की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा- हमारा टूर्नामेंट बहुत अच्छा था, लेकिन फाइनल में हम हार गए। हम सभी दुखी हैं, लेकिन हमारे देश के लोगों का समर्थन हमें आगे बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ड्रेसिंग रूम में पहुंचे। उनका दौरा विशेष और बहुत प्रेरणादायक था।
शमी ने भी पीएम से मुलाकात की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा- दुर्भाग्य से कल हमारा दिन नहीं रहा। मैं पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारी टीम और मेरा समर्थन करने के लिए सभी भारतीयों को धन्यवाद देना चाहता हूं। विशेष रूप से ड्रेसिंग रूम में आने और हमारा उत्साह बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं। हम वापसी करेंगे! प्रधानमंत्री की अब जमकर तारीफ हो रही है।

यहां से शेयर करें