Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Cricket World Cup:मैच के दौरान शाहरुख खान का स्वभाव और तहजीब देख फैंस ने की जमकर तारीफ Cricket World Cup:मैच के दौरान शाहरुख खान का स्वभाव और तहजीब देख फैंस ने की जमकर तारीफ

Cricket World Cup:मैच के दौरान शाहरुख खान का स्वभाव और तहजीब देख फैंस ने की जमकर तारीफ

Cricket World Cup:संडे का दिन टीम इंडिया के लिए बहुत अहम था लेकिन देशावसियों को निराशा हाथ लगी। इस सब के बावजूद मैच देखने का मजा अलग ही रहा। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के खेला गया। इस मैच को देखने के लिए फिल्मी सितारे अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे। इस दौरान बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए।

 

मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया है। सभी लोग अभिनेता के संस्कारों की तारीफ कर रहा है।
आप सोच रहे होगे कि इस वीडियो क्या है। दरअसल, शाहरुख खान की विनम्र स्वभाव और तहजीब की हर तरफ तारीफ होती है। इस वीडियो में भी अभिनेता के ऐसे ही व्यवहार की झलक है। मैच के दौरान शाहरुख खान के बराबर में मशहूर गायिका आशा भोसले बैठी नजर आ रही हैं। अभिनेता गायिका आशा भोसले का खाली कप लेते हुए एक व्यक्ति को देते दिख रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान आशा भोसले से यह भी पूछते हैं कि क्या उन्हें किसी और चीज की जरूरत है, जिस पर आशा भोसले मना करती हैं। फिर अभिनेता मैच का आनंद लेने के लिए गायिका और जय शाह के बीच बैठ जाते हैं। शाहरुख खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यहां से शेयर करें